Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : प्रमुख 5 ग्रहों का…मकर राशि में समागम… राशियों पर कैसा होगा…असर, पढ़िये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : प्रमुख 5 ग्रहों का…मकर राशि में समागम… राशियों पर कैसा होगा…असर, पढ़िये

Desk
Last updated: 2021/01/15 at 6:34 AM
Desk
Share
6 Min Read
SHARE

दिनांक – 15 जनवरी, 2021

- Advertisement -

15 जनवरी शुक्रवार को चंद्रमा मकर राशि में होंगे। इनके साथ ही गुरु, शनि, बुध और सूर्य़ भी आज मकर राशि में ही संचरण करेंगे। ऐसे में आज 9 ग्रहों में से 5 प्रमुख ग्रह एक साथ मकर राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों की इस पंचायत का आने वाले समय में देश दुनिया पर प्रभाव दिखेगा। राशियों पर कैसा होगा प्रभाव, जानिये-

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष – आज के दिन आपकी राशि में शुभ योग बन रहे हैं और आज के दिन आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। राज्य से विशेष सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन भौतिक विकास के अच्‍छे योग हैं और आपको इसका लाभ भी प्राप्‍त होगा। आज के दिन आपको मंगल उत्‍सव में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

- Advertisement -

वृषभ – आज का दिन आपके लिए कई मायनों में खास होने जा रहा है। किसी धार्मिक स्‍थान पर यात्रा करने से आपको सुकून मिलेगा। किसी प्रकार के कानूनी विवाद में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। अगर आप स्थान परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं तो आज के दिन आपको कोई नया मौका मिल सकता है। दिन के उत्तरार्द्ध में उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय वातावरण रहेगा और मनोरथ पूरा होगा।

- Advertisement -

मिथुन – आज का दिन आपके लिए काफी सुखदायी है। अगर आप क्रिएटिव कार्यों से जुड़े हैं तो आज के दिन आपको सफलता प्राप्‍त होगी। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को आपको भरपूर मौका मिलेगा। आज के दिन आपके दिमाग में नई योजनाएं भी आएंगी और वह पूरी भी होंगी। साथी का आपको सहयोग प्राप्‍त होगा।

कर्क – आज का दिन आपके लिए काफी क्रिएटिव साबित होगा। आज के दिन आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्‍त होगा। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है और आपको लाभ प्राप्‍त होगा।

सिंह – आज का दिन आपके लिए काफी व्‍यस्‍त रहने वाला है। धर्म आध्यात्म के मामले पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या –  आज के दिन आपको अपने व्‍यवहार में संयम और सावधानी रखने की जरूरत है। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत आ सकती है तो थोड़ी सी सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें तो आपको सफलता प्राप्‍त होगी। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला – आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको भाग्‍य का पूरा साथ प्राप्‍त होगा। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्‍ट में आपको सफलता प्राप्‍त हो सकती है। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले हर पहलू के बारे में सोचना चाहिए।

वृश्चिक – आज का दिन शुभ है और आपको पूर्ण रूप से सफलता प्राप्‍त होने का दिन है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको आज पूर्ण रूप से कार्यशील रहने की जरूरत है। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा और आपको आज के दिन निवेश में भी लाभ प्राप्‍त होगा।

धनु – आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता से ध्‍यान देने वाला है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो आपको आगे चलकर बड़ा लाभ प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। रोजमर्रा के कार्यों में आपको कुछ खास रिटर्न मिलने की उम्‍मीद है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

मकर – भाग्‍य की दृष्टि से आपका आज का दिन सामान्‍य रहेगा और आपको साझेदारी में किए जाने वाले व्यापार में काफी फायदा पहुंचेगा। रोजमर्रा के घरेलू कार्यों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई कार्यों में एक साथ हाथ न डालें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ – आज के दिन आपको स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति खास देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन से आपको भी सर्दी लग सकती है। खानपान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें।

मीन – आज का दिन आपके लिए भाग्‍यशाली नजर आ रहा है। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। आपको लाभ की प्राप्ति भरपूर मात्रा में हो सकती है। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोरोना ब्रेकिंग : प्रदेश में आज 607 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, उपचार के दौरान 10 लोगों की मौत
Next Article राष्ट्रपति देंगे राम मंदिर के लिए पहला चंदा, आज से शुरू होगा निधि संग्रह अभियान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gariaband : राजिम विधानसभा की सहकारी समितियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, धान खरीदी में सुखत को लेकर जताई आपत्ति, कहा– हमारी नहीं, सिस्टम की गलती है
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Raipur : व्यापारी संघ ने अवंती विहार मुख्य मार्ग के अतिक्रमण को हटाने जोन अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
रायपुर May 22, 2025
CG NEWS: अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG NEWS : मैनपुर में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, खादी उत्पादन केन्द्र का किया निरीक्षण
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?