Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAPE : राजधानी में पीएचक्यू के करीब… महिला से पहले मारपीट… फिर लूट ली अस्मत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमभोपालमध्य प्रदेश

RAPE : राजधानी में पीएचक्यू के करीब… महिला से पहले मारपीट… फिर लूट ली अस्मत

Desk
Last updated: 2021/01/15 at 2:51 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

राजधानी में पुलिस मुख्यालय से महज आधे किमी दूर एक बीमार महिला से मारपीट करने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अस्पताल से उपचार के बाद अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान उसके साथ यह दुष्कृत्य हुआ है। महिला की शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पूरा मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पुलिस मुख्यालय के पास का है। महिला देर रात जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से गुजर रही थी, तभी एक शख्स ने महिला को पकड़कर घसीट लिया और एक दुकान में ले गया। वहां पर महिला को काबू करने के लिए पहले उसकी पिटाई कर दी, फिर अस्मत लूटकर मौके से भाग निकला। वारदात के बाद महिला ने डायल-100 को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने वारदात कबूल कर ली है।

- Advertisement -
Ad image

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार देर रात करीब 12 बजे की है। 35 साल की महिला पति के साथ सेमरा अशोका गार्डन में रहती है। उसने बताया कि गुरुवार को उसकी तबीयत खराब थी। वह हमीदिया अस्पताल गई थी। वहां से पता चला, लाल परेड मैदान के पास खाना वितरण किया जा रहा है। उसने वहां जाकर खाना खाया। रात करीब 12 बजे वह जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से पैदल घर की तरफ जा रही थी।

इसी दौरान एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और मुंह दबाते हुए उसे खींचते हुए कपड़े की दुकान में ले गया। पहले तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। महिला को उसी हालत में छोड़कर आरोपी भाग गया। पीड़ित ने घटना के बाद डायल-100 को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद की।

महिला के बताए पते के बाद पति को भी अपने साथ जहांगीराबाद थाने ले आई। पति को देखने के बाद ही महिला कुछ बोलने की स्थिति में आई। उसके बाद ही उसने घटना बताई। उसने बताया कि वह आरोपी को नहीं जानती। टीआई जहांगीराबाद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने दुष्कर्म करने की बात मान ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दर्दनाक सड़क हादसा : टेम्पो और टिपर की टक्कर में 11 लोगों की मौत
Next Article वेब सीरीज़ ‘आश्रम’ को लेकर फिर बवाल, जोधपुर में एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज़
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक: मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना
Grand News July 24, 2025
CG NEWS : हरेली उत्सव पर एक पेड़ माँ के नाम
Grand News July 24, 2025
CG NEWS: हरियाली अमावस्या पर शनिदेव मंदिर में रुद्राभिषेक महोत्सव।
Grand News July 24, 2025
CG NEWS : आवा महतारी, संगी, संगवारी अऊ सहेली, आगे विष्णु के सुशासन के हरेली… जम्मो प्रदेशवासी मन ला हरेली तिहार के गाड़ा-गाड़ा बधई – अनुज
छत्तीसगढ़ रायपुर July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?