Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सैंडलवुड ड्रग्स केस: चार महीने से फरार थे विवेक ओबेरॉय के साले, कुक की इस गलती से हो पाई गिरफ्तारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

सैंडलवुड ड्रग्स केस: चार महीने से फरार थे विवेक ओबेरॉय के साले, कुक की इस गलती से हो पाई गिरफ्तारी

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/15 at 3:26 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

सैंडलवुड ड्रग्स केस में दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई नाम आए हैं। इसमें विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा भी शामिल हैं। उन पर ड्रग्स वाली पार्टी के आयोजन का आरोप है। बीते दिनों बंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा ने उन्हें गिरफ्तार किया और अब उनसे पूछताछ जारी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक आदित्य ने अभी तक कुछ खास नहीं बताया है।

पुलिस का मानना है कि ड्रग्स केस में आदित्य अल्वा मुख्य आरोपियों में से हैं। ऐसे में वे उनसे लगातार कड़े सवाल पूछ रही है। अब इस केस में खुलासा हुआ है कि आदित्य अल्वा के कुक की एक गलती की वजह से उन्हें पकड़ा जा सका है। पुलिस ने आदित्य को चेन्नई से गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -
Ad image

आदित्य जब हैदराबाद में थे तो उन्होंने एक नेपाली कुक रखा था। कैब से दोनों चेन्नई आते जाते थे। पुलिस को उनकी यात्रा के बारे में जानकारी मिल रही थी। उनके लोकेशन को ट्रेस करने के लिए पुलिस इस इंतजार में थी कि कोई फोन कॉल मिलाया जाए। आदित्य के कुक ने पुलिस के लिए यह काम आसान कर दिया। कुक अपने परिवार को बताना चाह रहा था कि वह सुरक्षित है। उसने बंगलुरु में अपने कुछ दोस्तों के जरिए ये संदेश पहुंचाया। इसी कॉल की वजह से पुलिस को आदित्य के लोकेशन की जानकारी मिली और उसे गिरफ्तार किया जा सका।

- Advertisement -

आदित्य अल्वा आरोपों से कर रहे इनकार
आरोप है कि आदित्य के हेबल लेक स्थित फार्महाउस पर रेव पार्टीज आयोजित की जाती थीं, जहां मामले के आरोपी शामिल होते थे। आदित्य का कहना है कि उन्होंने पार्टी होस्ट की है लेकिन वह किसी ऐसे शख्स को नहीं जानते जो ड्रग्स लेता हो। सैंडलवुड ड्रग्स मामले को लेकर अक्तूबर 2020 में विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर भी पुलिस ने छापेमारी की थी।

- Advertisement -

पिछले साल चार सितंबर को आदित्य और अन्य के खिलाफ कॉटनपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था जिसके बाद से वे फरार चल रहे थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक कन्नड़ अभिनेत्री को ड्रग्स दिलवाने में मदद की। उनके साथ इस लिस्ट 12 अन्य लोगों का नाम भी शामिल है। इस केस में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

 

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, बॉलीवुड, भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी ख़बर: राजधानी में लोहा चोरी का बड़ा खुलासा… 1 लाख के सामान के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
Next Article इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की BIG NEWS : यह मोदी सरकार है… यूपीए की नहीं, जो रिमोट पर चले… राहुल को नकवी ने दिया जवाब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?