Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HEINOUS : 13 वर्षीय किशोरी से… 9 लोगों ने की दरिंदगी… मदद के नाम पर… पूरी करते रहे हवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइममध्य प्रदेश

HEINOUS : 13 वर्षीय किशोरी से… 9 लोगों ने की दरिंदगी… मदद के नाम पर… पूरी करते रहे हवस

Desk
Last updated: 2021/01/16 at 8:20 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

हवस के अंधों को 13 साल की किशोरी की मासूमियत और उसका भविष्य नहीं दिखाई दिया। उस मासूम के साथ 9 लोगों ने दरिंदगी की तमाम हदों को पार किया, पर उसकी तकलीफ का अहसास किसी को भी नहीं हुआ। वह मदद मांगती तो, बदले में दरिंदे उस मासूम का शरीर नोंचते रहे।

- Advertisement -

यह दिल दहलाने वाले घटना मध्यप्रदेश के उमरिया की है। पुलिस के अनुसार उमरिया निवासी 13 वर्षीय बच्ची जबलपुर में पिता के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। वह नौवीं की छात्रा है। पिता सरकारी नौकरी में हैं। लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद होने से छात्रा मां के पास उमरिया आ गई। 11 जनवरी की दोपहर बच्ची किशोरी नगर की घरेलू काम से सब्जी मंडी गई थी। यहां उसे राहुल कुशवाहा व आकाश सिंह नाम के दो युवक मिले। दोनों ने एक दुकान में ले जाकर उसे बहलाया-फुसलाया और मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद घुमाने के बहाने बाइक पर साथ ले गए।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दोनों आरोपी उसे लेकर शहर से लगे भरौला व छटन के जंगल में पहुंचे। यहां डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे एनएच 43 किनारे पर मौजूद ढाबे में ले गए। रात में उसे वहीं बंधक बनाकर रखा। यहां आरोपी आकाश व राहुल के अलावा ढाबा संचालक पारस सोनी व साथियों मानू केवट, ओंकार राय, ईतेंद्र सिंह व रजनीश चैधरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे छटन बस्ती के जंगल में भी ले गए, जहां उसके साथ दरिंदगी की।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार दूसरे दिन यानी 12 जनवरी की सुबह बच्ची ने बड़े पापा के पास कटनी भेजने की मिन्नतें की, तो आरोपियों ने एक ट्रक ड्राइवर रोहित यादव के साथ उसे ट्रक में बिठा दिया। रास्ते में ट्रक चालक ने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे विलायत कला- बड़वारा के समीप टोल नाके पर छोड़ दिया। यहां बालिका ने फिर से वापस उमरिया आने के लिए ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी। यही नहीं, इस ट्रक चालक ने भी बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे उमरिया के पास छोड़कर भाग गया।

- Advertisement -

बच्ची ने उमरिया पहुंचकर परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। एसपी विकास शाहवाल भी थाने पहुंचकर पूछताछ की। एसपी के मुताबिक सिलसिलेवार दरिंदगी से बच्ची बहुत डरी हुई है। वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रही है। कोतवाली थाने मेें 9 आरोपियों के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आकाश सिंह, राहुल कुशवाह, मानू केवट, ओमकार राय, रजनीश चैधरी, पारस सोनी व ट्रक चालक रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ईतेन्द्र व अन्य ट्रक चालक की तलाश जारी है। आरोपियों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है। ट्रक चालक रोहित सीधी और अन्य आरोपी उमरिया के रहने वाले हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विवादों में ‘तांडव’… धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप… ट्रेंड हुआ #BanTandavNow
Next Article ए.एस. फिटनेस सेंटर का पूर्व मंत्री और विधायक शर्मा ने किया शुभारंभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एक कदम बढ़ाया सेवा कार्य की ओर, अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कई जगहों पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Grand News May 10, 2025
BIG BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन
Breaking News May 10, 2025
CG BREAKING : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा निलंबित
CG BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?