Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : आरक्षक ने अंडरवियर को धोने से इंकार… तो हुआ तबादला… फिर आरक्षक ने दिया ये करारा जवाब… इधर डीजीपी ने दिए जांच के आदेश…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

छत्तीसगढ़ : आरक्षक ने अंडरवियर को धोने से इंकार… तो हुआ तबादला… फिर आरक्षक ने दिया ये करारा जवाब… इधर डीजीपी ने दिए जांच के आदेश…

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/17 at 6:34 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

जगदलपुर। सेनानी 19वीं पोखरण वाहिनी छसबल करनपुर में धोबी की पोस्ट पर तैनात जवान को अपने अफसरों के अंडरगारमेंट्स को धोने से इंकार करना महंगा पड़ गया। धोबी ने जब अंडरगारमेंट को सिविल कपड़े बताते हुए इसे धोने से इंकार कर दिया तो आनन-फानन में उसका तबादला बीजापुर कर दिया गया है। वहीं डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि बटालियन के कमाडेंट धर्मेंद्र गर्ग को कहा कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दें।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दरअसल, बटालियन में एक हेड आरक्षक की नियुक्ति जवानों के ड्रेस धोने और प्रेस करने के लिए हुई है। कागजी विवाद की स्थिति उस वक्त उत्पन्न हो गई। जब बटालियन के डिप्टी कमांडर ने हेड आरक्षक को अपना अंडर गारमेंट धोने को कह दिया। जब जवान ने कमांडर का कहा नहीं सुना तो इस हेड आरक्षक को बटालियन के डिप्टी कमाडेंट ने एक शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

- Advertisement -

इस शो-कॉज के बाद आरक्षक की तरफ से जो जवाब दिया गया है वह सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है। सेनानी ने इस हेड आरक्षक को अपने अंडर गारमेंट नहीं धोने के लिए शो- कॉज नोटिस जारी किया है।

- Advertisement -

इधर, प्रार्थी ने जवाब देते कहा है कि मेरी भर्ती वर्दी की धुलाई व प्रेस करने के लिए हुई थी। चूंकि अंडर गारमेंट्स सिविल वस्त्र में आता है इसलिए उसे धोना मेरी ड्यूटी में शामिल है या नहीं इसे स्पष्ट करें। भर्ती प्रक्रिया के दौरान ऐसा कुछ नहीं कहा गया था।

यह विवाद 14 जनवरी को शुरू हुआ था और इस मामले में 16 जनवरी को धोबी के ट्रांसफर का आदेश भी निकाल दिया गया।दरअसल 2 दिनों से सोशल मीडिया में पोखरण वाहिनी करनपुर के सहायक सेनानी जेम्स एक्का की ओर से जारी नोटिस और इसके जवाब में हेड आरक्षक (धोबी) रामचरण निर्मलकर की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण की कॉपी वायरल हो रही है।

 

इसके बाद शनिवार की शाम किसी ने सोशल मीडिया में ही रामचरण के बीजापुर ट्रांसफर वाले आदेश की कॉपी भी डाल दी। इधर मामले के प्रकाश में आने के बाद वाहिनी के अफसर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

 

XCheck Digital Badge

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article किसानों और मजदूरों का दर्द क्या जानेंगे सावरकर और गोडसे के वंशज – राजेंद्र साहू – किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है केंद्र सरकार
Next Article VIRAL VIDEO- शराब माफिया के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, आरोपियों के तोड़े जा रहे घऱ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Hera Pheri 3 : अक्षय कुमार ने बाबू भैया पर ठोका 25 करोड़ का हर्जाना, Paresh Rawal को फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ बीच में छोड़ना पीडीए महंगा 
मनोरंजन May 20, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने किया अटल आवास योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण, हितग्राहियों को सौंपी सपनों के घर की चाबी 
Grand News May 20, 2025
CG WEATHER UPDATE : रायपुर में चिलचिलाती धुप के बाद बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी तूफान के साथ हो रही बूंदाबांदी
Grand News May 20, 2025
भाजपा गरियाबंद मंडल कार्यसमिति घोषित: देखिए पूरी सूची
Grand News May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?