Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारतीय रंगोली से होगी बाइडेन-हैरिस के शपथग्रहण समारोह की शुरुआत, 1800 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भारतीय रंगोली से होगी बाइडेन-हैरिस के शपथग्रहण समारोह की शुरुआत, 1800 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

GrandNews
Last updated: 2021/01/17 at 9:54 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के शपथ ग्रहण से जुड़े ऑनलाइन समारोह की शुरुआत परंपरागत भारतीय रंगोली के साथ होगी। रंगोली को तमिलनाडु में कोलम के नाम से जाना जाता है। घर के द्वार पर इसे बनाना शुभ माना जाता है। हैरिस की मां मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली थीं। रंगोली के हजारों डिजाइन बनाने के लिए अमेरिका और भारत के 1,800 से अधिक लोगों ने इस ऑनलाइन पहल में हिस्सा लिया।

इस पहल में भाग लेने वाली मल्टीमीडिया कलाकार शांति चंद्रशेखर ने कहा, ”कई लोगों का मानना है कि कोलम सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है। विभिन्न समुदायों के सभी आयुवर्ग के लोगों ने पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से बनी रंगोलियां बनाने की इस पहल में अपने-अपने घर से भाग लिया। स्थानीय स्तर पर शुरू की गई यह पहल हमारी उम्मीदों से अधिक बड़ी बन गई।”

- Advertisement -
Ad image

शुरुआत में इसे व्हाइट हाउस के बाहर बनाया जाना था। बाद में इसे कैपिटल हिल के बाहर बनाने की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन वाशिंगटन डीसी में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंधों के कारण यह अनुमति रद्द कर दी गई। इसी कारण बाइडेन और हैरिस का स्वागत करने के लिए रंगोली के हजारों डिजाइन को एक वीडियो में सजाया गया, ताकि अमेरिका की बहु सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जा सके।

‘इनॉगरेशन कोलम 2021 आयोजन दल की सदस्य सौम्या सोमनाथ ने कहा कि स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की मंजूरी के बाद इसे प्रदर्शित किये जाने की तारीख तय की जाएगी।

TAGGED: GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MG Motor भारत में लॉन्च करेगी सस्ती इलेक्ट्रिक कार! सिंगल चार्ज में चलेगी 500Km, जानें क्या होगी कीमत
Next Article सीएम भूपेश बघेल कल से असम दौरे में… जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

  GRAND NEWS : रायपुर केबल ऑपरेटर्स की बैठक, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बोले – मेरे ऑपरेटर मेरे परिवार का हिस्सा, जल्द सभी समस्याओं का होगा समाधान, नया पैकेज भी लॉन्च
Grand News July 20, 2025
CG NEWS: खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Saiyaara’ rocked the box office: ‘सैयारा’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमाए 48 करोड़ – अहान-अनीत की जोड़ी पर फिदा हुए दर्शक
bollywood Grand News मनोरंजन July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?