Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PAINFUL : हाईटेंशन की चपेट में आई बस… जिंदा जल गए आधा दर्जन… 36 लोग बुरी तरह झूलसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALदुर्घटनाराजस्थान

PAINFUL : हाईटेंशन की चपेट में आई बस… जिंदा जल गए आधा दर्जन… 36 लोग बुरी तरह झूलसे

Desk
Last updated: 2021/01/17 at 11:14 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

बीती रात एक दिलदहलाने वाला हादसा हो गया है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है, तो तीन दर्जन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल किया गया है। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी, लोग हादसे से इतना ज्यादा डर गए कि उनके मुंह से आवाज तक नहीं निकल पा रही थी। इस हादसे में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी लोग शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के जालोर में शनिवार रात करीब 10.45 बजे बड़ा हादसा हो गया। एक बस 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और बस में आग लग गई। इससे 6 लोग जिंदा जल गए। 36 लोग झुलस गए, इनमें से ज्यादातर जालोर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया गया। सभी लोग जैन समाज के हैं, जो नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन करने के बाद अजमेर और ब्यावर लौट रहे थे।

- Advertisement -
Ad image

हादसे में ब्यावर की सोनल, सुरभि, चांद देवी, अजमेर के राजेन्द्र और ड्राइवर धर्मचंद जैन की मौत हो गई। कंडक्टर की भी मौत हो गई। जो लोग झुलसे हैं उनमें से कुछ की पहचान हो पाई है। इनमें जयपुर की प्रियंका, अजमेर की निशा, ब्यावर की शकुंतला, अनौसी, भीलवाड़ा की शिल्पा बाफना, ब्यावर की सुनीता, जयपुर की सीमा, रितिका और शिल्पा शामिल हैं।

भटक गए थे रास्ता

हादसा जालोर जिले से 7 किमी दूर महेशपुरा गांव में हुआ। जैन श्रद्धालु 2 बसों में शुक्रवार की रात ब्यावर से रवाना हुए थे। सभी जालोर जिले के जैन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शनों के बाद लौटते समय रास्ता भटककर महेशपुरा गांव पहुंच गए। गांव की संकरी गलियों से गुजरते समय एक बस 11 केवी लाइन की चपेट में आ गई और करंट फैलने से बस में आग लग गई।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि वे नाकोड़ा के बाद मांडोली में दर्शन करने गए थे। शनिवार देर शाम सभी जालोर शहर पहुंच गए। यहां खाना खाने के बाद उन्हें ब्यावर जाना था। गूगल मैप से ब्यावर का रास्ता देखते हुए बस आगे बढ़ रही थी। गलती से बस महेशपुरा गांव पहुंच गई। गांव की गली में 11 केवी की लाइन काफी नीचे थी। कंडक्टर हाइटेंशन लाइन की ऊंचाई देखने के लिए बस पर चढ़ गया और तार को हटाने लगा, इसी दौरान बस में करंट फैल गया और आग लग गई।

जालोर के महेशपुरा गांव में बस के तार के चपेट में आने से आग लगने के कारण कई यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं दुर्घटना में घायल यात्रियों के जल्द ही स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मृतकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। pic.twitter.com/AnTZTHLsqf

— Devji Patel (Modi Ka Parivar) (@devjimpatel) January 16, 2021

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs AUS ब्रिस्बेन टेस्ट का तीसरा दिन LIVE : भारत ने 6 विकेट गंवाकर 289 रन पूरे किए… शार्दूल-सुंदर के बीच अब तक 100+ रन की पार्टनरशिप
Next Article राजधानी में मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को पीटा… फिर केरोसिन डाल कर जिंदा जलाने का किया प्रयास… फिर जो हुआ…  
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Business News: टॉय इंडस्ट्री में धमाका: Labubu Toy बना बच्चों-बड़ों का नया जुनून, Pop Mart को हुआ अरबों का मुनाफा
Business Grand News NATIONAL देश July 20, 2025
Monsoon havoc in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG NEWS: थाना चांपा क्षेत्र के दो आदतन गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर चांपा शहर में निकाला गया जुलूस
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 20, 2025
Crime News: बहू ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश,करंट से दी खौफनाक मौत! ससुर की हत्या
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बालोद July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?