Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नन्ही आँखों में कलेक्टर बनने का सपना लिए वंशिका…जब सामने आए कलेक्टर हाथ मिलाकर हुई गदगद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़देशराजिमरायपुररोचक खबरें

नन्ही आँखों में कलेक्टर बनने का सपना लिए वंशिका…जब सामने आए कलेक्टर हाथ मिलाकर हुई गदगद

Umesh
Last updated: 2021/01/19 at 12:27 PM
Umesh
Share
4 Min Read
SHARE

एक नन्ही बच्ची कलेक्टर बनने का सपना संजोये गरियाबंद कलेक्टर से हाथ मिलाकर हुई गदगद

गरियाबंद-राजिम में बीते रोज़ को मराठा समाज द्वारा आयोजित श्री खंडोबा उत्सव -2021 में मुख्य अतिथि के रूप में गरियाबंद जिले के कलेक्टर निलेश क्षीर सागर शामिल हुए इस अवसर पर राजिम क्षेत्र के मराठा समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस बीच एक छोटी बच्ची वंशिका भोंसले जो पीपी-1 में पढ़ाई करती है बड़ी होकर कलेक्टर बनने का सपना संजोये कलेक्टर कैसे होते हैं यह देखनेे के लिए कलेक्टर क्षीरसागर से हाथ मिलाकर उनके जैसे बनने की इच्छा जाहिर की तब कलेक्टर क्षीरसागर ने नन्ही वंशिका और उपस्थित बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि उनके पिता जिला पंचायत के सदस्य थे इसलिए उनके साथ कार्यालयों में जाना होता था, वहां के अधिकारियों को देखकर सोच लिया कि भारतीय सेवा के उच्च पदों के लिए मेहनत किया जाये। अगर बच्चे लक्ष्य  बना लें तो हर क्षेत्र में सफल हो सकते है।

- Advertisement -

कलेक्टर ने इस दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गरियाबंद जिलाधीश ने आगे कहा कि शिक्षा एक मात्र सशक्त माध्यम है जिसके बलबूते व्यक्ति स्वयं को, समाज को, और राष्ट्र को मजबूत बना सकते है। प्रशासनिक स्तर पर सफल होना कोई दुष्कर कार्य नही है अगर आपके पास दृढ इच्छा शक्ति हो तो हर असम्भव कार्य को संभव बना सकते हो। मराठा समाज सदैव कुरीतियों से दूर रहा है। मराठा समाज राजिम में खास चीज यह देखा कि यहां महिला पुरुष और बच्चे सभी उत्साह से प्रत्येक कार्य में सहभागिता देते है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उत्सव की शुरुवात प्रातः अभिषेक पूजन से प्रारम्भ हुआ। महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दीकुमकुम लगाकर मंगलकामनाये की। स्वागत भाषण में समाज के संरक्षक राघोबा महाडिक ने मन्दिर निर्माण और समाज की गतिशीलता की जानकारी देते हुए कहा कि मराठा समाज राजिम को प्रत्येक वर्ग, समाज के लोगो कीओर से हमेशा सहयोग प्राप्त होता आया है जिसके लिए हम उनके हमेशा आभारी रहेंगे।

- Advertisement -

छग मराठा समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राव महाड़िक ने समाज के लोगो से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। छग के प्रथम मराठा शासक विम्बा जी राव भोसले की समाधि जो जिला महासमुंद के नर्रा गाव में स्थित है वहां प्रत्येक मराठा सदस्यों को जाना चाहिये क्यो कि उन्ही को बदौलत आज प्रदेश में मराठो का अस्तित्व कायम है। मराठा समाज राजिम के अध्यक्ष ललित महाडिक ने अन्य जिलों से पधारे समाज के अध्यक्षो क्रमश रविन्द मने धमतरी, आलोक वाघे अमलीपदर किशोर मराठे दुर्ग मिलाई, गुणवंत घाटगे रायपुर, गोवर्धन राव इगोले महासमुंद, एवम श्री मती शोभना शिंदे प्रदेश महिला अध्यक्ष उषा पवार, महिला मंडल अध्यक्ष क्रमशः आशालता चौहान धमतरी, एवम संध्या घाटगे का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में एसडीएम जीडी वाहिले तहसीलदार ओपी वर्मा, नगर पंचायत रेखा सोनकर ,सभापति पुष्पा गोस्वामी, राजिम मराठा समाज के क्रमशः संरक्षक संभा जी घाटगे, अरविंद चौहान सचिव, विनायक ढिगे उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष डिगेंद्र चौहान, प्रभाकर भोसले, सुनील राव भोसले, अमित राव भोंसले कैलाश जाधव सहित मराठा समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : डीईओ की बड़ी कार्रवाई… राजधानी के 240 स्कूलों की मान्यता रद्द… 142 नोडल प्राचार्यों का रोका वेतन
Next Article ब्रेकिंग : सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत… पीएम ने जताया दुःख… मुआवजे का किया ऐलान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?