Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हेमा मालिनी को किसानों का न्योता, लिखा- पंजाब आकर समझाएं कृषि कानून, आने-जाने का खर्च हम देंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

हेमा मालिनी को किसानों का न्योता, लिखा- पंजाब आकर समझाएं कृषि कानून, आने-जाने का खर्च हम देंगे

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/19 at 7:00 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

किसानों ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी को न्योता भेजा है। किसानों ने हेमा मालिनी को पंजाब आने को कहा है। बता दें कि हाल ही में सांसद हेमा मालिनी ने किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था। इस पर किसान संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

अब पंजाब के एक किसान संगठन ने हेमा मालिनी को न्योता दिया है। इस किसान संगठन ने बकायदा हेमा को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि वह पंजाब आएं और यहां के किसानों को केंद्रीय कृषि कानूनों के फायदे बताएं। पंजाब के किसान संगठन कांधी किसान संघर्ष कमेटी की ओर से भेजे गए पत्र में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को पंजाब आने को कहा गया है।

- Advertisement -
Ad image

पत्र में लिखा है कि पंजाब के किसान आपसे मिलना चाहते हैं। इसके लिए आपको यहां आना होगा और किसानों को केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के फायदे बताने होंगे। पत्र में संगठन ने लिखा है कि हेमा मालिनी के पंजाब आने की टिकट और फाइव स्टार होटल का एक सप्ताह का खर्च भी संगठन वहन करेगा।

- Advertisement -

किसान संगठन अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, उपाध्यक्ष जरनैली सिंह ने कहा कि पंजाब में हेमा मालिनी को भाभी के समान सम्मान दिया जाता है। भाभी मां के समान होती है। बता दें कि हेमा मालिनी ने किसान आंदोलन के बारे में कहा था कि किसान यह नहीं जानते कि उन्हें क्या चाहिए, उनके पास कोई एजेंडा नहीं है, वे विपक्ष के बहकावे में आ रहे हैं।

- Advertisement -

गौरतलब है कि हेमा मालिनी के पति अभिनेता धर्मेंद्र लुधियाना के सहनेवाल के रहने वाले हैं। पठानकोट में धर्मेंद्र का फार्म हाउस है। अक्सर वे अपने खेतों की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वहीं उनके बेटे सनी देओल गुरदासपुर से भाजपा के सांसद हैं।

 

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, बॉलीवुड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में उत्तर पूर्व क्षेत्र के उद्योग प्रतिनिधियों से की मुलाकात… छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित…
Next Article बेटा नहीं जन्म देने पर तीन तलाक, कोर्ट परिसर में महिला को दिया तलाक, बेटियों समेत घर से निकाला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई मामले में गरियाबंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
Grand News June 8, 2025
CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
लापरवाह अधिकारी पर गिरी गाज: युक्तियुक्तकरण में भारी गड़बड़ी,गरियाबंद कलेक्टर ने मांगा कार्रवाई, शासन को भेजा प्रस्ताव
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?