रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रेमी-प्रमिका के बीच हो रहे विवाद पर हस्तक्षेप करना एक नाबालिग लड़की को महंगा पड़ गया। विवाद कर रहे प्रेमी ने नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल नाबालिग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नारदहा निवासी आरोपी तेजराम साहू अपनी प्रेमिका को घुमाने की जिद कर रहा था। उसी दौरान उनके बीच हो रहे विवाद पर बीच बचाव करने पहुंची सहेली के साथ आरोपी तेजराम का विवाद हो गया और उसने चाकू से उसके गले पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले के बाद नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisements
Advertisements