रायपुर। शहर से लगे छेड़ीखेड़ी में मिली अज्ञात महिला की पहचान सामने आई है। पुलिस ने महिला की पहचान स्मिता बोबचे उम्र 30 वर्ष कृष्णा नगर गुढ़ियारी के रूप में की है। महिल का शव छेड़ीखेड़ी के एक खली प्लाट में मिली थी। शव की पहचान छुपाने के लिए उसका सिर पत्थर से कुचल दिया गया था। महिला 17 जनवरी से घर से गायब थी। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि महिला के शव के पहचान सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सायबर सेल और संदिग्धों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। मामले को हत्या से जोड़ कर देखा जा रहा है। अभी इस मामले कोई खास जानकारी सामने नहीं है।
Advertisements
Advertisements