Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RESULT : 1372 पदों के मुकाबले…साक्षात्कार के लिए 2896… उम्मीदवार चयनित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsकरियरछत्तीसगढ़शिक्षा

RESULT : 1372 पदों के मुकाबले…साक्षात्कार के लिए 2896… उम्मीदवार चयनित

Desk
Last updated: 2021/01/20 at 9:05 AM
Desk
Share
3 Min Read
इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की
इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की
SHARE

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 2896 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण करते हुए उन्हें साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। 27 में 24 विभिन्न विषयों के लिए 1372 पदों पर भर्ती होगी। साक्षात्कार के लिए अलग से तिथि आयोग की वेबसाइट पर जारी ही जाएगी। जानकारी के मुताबिक कुल 1384 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 एवं 8 नवंबर को हुआ था। आयोग ने मंगलवार को देर शाम लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों का रोल नंबर जारी कर दिया। सभी 24 विषयों के लिए अलग-अलग पद एवं साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या दी गई है। कुछ विषयों का मामला हाईकोर्ट में होने की वजह से उनके नतीजे जारी नहीं किए गए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद इन पदों पर फैसला होगा। बता दें कि दो साल से इस भर्ती परीक्षा का मामला फंसा हुआ है। अब जाकर इसकी प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद है। पिछले दिन सोमवार को ही आयाेग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए सुधार किया हुआ मॉडल आंसर जारी किया है। इसमें कई प्रश्नों को विलोपित करने के साथ ही सुधारा भी गया है।

- Advertisement -

हालांकि राजनीतिक शास्त्र समेत कई विषयों के उम्मीदवार मॉडल आंसर में सुधार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कई उम्मीदवारों ने भास्कर को बताया कि गलत प्रश्नों को भी आयोग ने सही ठहरा दिया है। इसलिए अब कोर्ट जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रिक्तियाँ होंगी पूरी
राजधानी समेत राज्यभर के शासकीय कॉलेजों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। इस कारण यहां पठन-पाठन पर विपरीत असर दिखता है। लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर के नए पदों पर भर्ती होने पर अधिकर विषयों के रिक्त पदों को आसानी से भरा जा सकेगा। दूर-दराज के शासकीय काॅलेजों में भी अब प्राध्यापकों की कमी नहीं रहेगी। बता दें कि नए साल में सबसे अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया हो रही है। इतनी बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन सालों बाद किया जा रहा है। इससे पहले भी सहायक प्राध्यापकों के करीब 900 पदों पर भर्ती हुई थी। लेकिन कई विषयों के पद खाली रह गए थे। लेकिन इस बार उम्मीद है कि सभी विषयों के लिए योग्य व पात्र प्राध्यापक मिल जाएंगे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article HOROSCOPE : किसके पक्ष का है आज का दिन… पढ़िये आज का राशिफल
Next Article बिग ब्रेकिंग : शादी समारोह से लौट रहे थे घर… कोहरे के बीच मचा कोहराम… बोल्डर से लदा ओव्हर लोड ट्रक, कार और मैजिक वैन पर पलटा… 13 लोगों की मौत… कई घायल….
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मरौदा डैम में डूबने से मौत
CG BREAKING : पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मरौदा डैम में डूबने से मौत
BHILAI छत्तीसगढ़ दुर्ग June 3, 2025
CG NEWS : गुरु श्री अर्जन देव के शहीदी दिवस पर रामगढ़िया सेवा संस्थान द्वारा मीठे शरबत और प्रसाद का वितरण
छत्तीसगढ़ June 3, 2025
ट्रेड एक्सपो यूएसए घोटाला: 1.43 करोड़ की ठगी कर फरार चल रहा राजाराम तारक गिरफ्तार, जेल भेजा गया अब तक 7 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, पुलिस ने की लाखों की संपत्ति जब्त
Grand News June 3, 2025
IPL 2025 Price Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा, मिलेंगे इतने करोड़
IPL 2025 Price Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने करोड़
Cricket खेल June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?