Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : कथित महिला पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज… राम मंदिर निर्माण के नाम पर भर रही थी अपनी जेब… जाने पूरा मामला  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ : कथित महिला पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज… राम मंदिर निर्माण के नाम पर भर रही थी अपनी जेब… जाने पूरा मामला  

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/21 at 8:22 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

बिलासपुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान लिया जा रहा है। इस क्रम में बिलासपुर में एक महिला पर अयोध्या श्रीराम मंदिर के बारे में गलत एव भ्रामक जानकारी देकर अवैध रूप से धन उगाही का मामला सामने आया है। श्रीराम मदिर निधि समर्पण समिति के अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कथित महिला पत्रकार उषा आफले के खिलाफ धारा 419 और 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

श्रीराम मदिर निधि समर्पण समिति के अध्यक्ष ललित माखीजा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण समिति के माध्यम से वे अधिकृत रूप से निधि संग्रह कर रहे हैं, जिसके लिए दानदाता को वैधानिक रसीद व कूपन प्रदान की जा रही है।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी

उन्होंने बताया कि फेसबुक और वाट्सएप के माध्यम से जानकारी मिली कि भारतीय नगर बिलासपुर निवासी कथित महिला पत्रकार उषा आफले अपने निजी लाभ के लिये रसीद छपवाकर निजी एकाउंट में राशि संग्रह कर रही है। जबकि वे श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति की ओर से किसी भी प्रकार से अधिकृत नहीं है, और ना ही उन्हें कोई भी रसीद या कूपन जारी किया गया है।

 

चंदा के लिए निजी बैंक अकाउंट नंबर

मखीजा ने चंदा इकट्ठा करने के लिए जारी स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट ब्रांच का अकाउंट नंबर 10597751441 को उषा आफले का निजी सेविंग अकाउंट बताते हुए कहा कि अन्य कोई व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन इसका प्रिंट व्यक्तिगत रूप से नहीं कर सकता है। महिला के कृत्य को गैर कानूनी बताते हुए लोगों की आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड़ किए जाने की बात कहते महिला और उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

सिविल लाइन थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने बताया कि श्रीराम समर्पण निधि के सदस्यों ने एक महिला के खिलाफ लिखित शिकायत की है। शिकायत के आधार पर धारा 419, 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। जांच के बाद तथ्यों के आधार संबंधित महिला के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 144 लागू… कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Next Article छत्तीसगढ़ BREAKING : DEO कार्यालय की महिला बाबू की तालाब में मिली लाश… इलाके में फैली सनसनी… लगाए जा रहे यह कयास… जाँच में जुटी पुलिस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Breaking News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, भारत-पाक सीमा पर हमले की धमकी, मचा हड़कंप
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग देश July 8, 2025
Stampede again: फिर मची भगदड़: गोलीबारी से जान बचाकर 4000 लोग पहुंचे भारत, मिजोरम में ली शरण
Grand News देश July 8, 2025
Trump’s tariff war: ट्रंप का टैरिफ वार: 14 देशों को भेजा टैक्स नोटिस, डेडलाइन पर खुद उलझे, मजबूरी क्या है?
Grand News अर्थव्यवस्था July 8, 2025
Suicide in the lockup: लॉकअप में खुदकुशी या कुछ और? गमछे ने खोल दिए पुलिसिया लापरवाही के राज
Grand News SUICIDE देश July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?