Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME : पहले 15 साल की छात्रा को लगवाई ड्रग्स और शराब की लत, फिर दो महीने तक किया गैंगरेप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइममध्य प्रदेश

CRIME : पहले 15 साल की छात्रा को लगवाई ड्रग्स और शराब की लत, फिर दो महीने तक किया गैंगरेप

GrandNews
Last updated: 2021/01/22 at 11:24 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 15 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 6वीं में पढ़ने वाली इस छात्रा को मादक पदार्थ देकर हवस का शिकार बनाया गया। बच्ची के मुताबिक, जबरन ड्रग और शराब पिलाकर दो महीने से उसका शोषण किया जा रहा था। पूरे मामले में बिंदु नामक महिला का नाम सामने आया है, जो ड्रग्स की सप्लाई भी करती है। साथ ही वह मासूम को धंधे में धकेलने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, 15 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर गजनी ठाकुर, अमन वर्मा, बिंदु दीदी और अन्य के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बच्ची ने एसआई प्रियंका शर्मा को बताया कि 14 नवंबर को गजनी और अमन घुमाने के बहाने उसे लेकर गए। यहां कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। बाद में नशे की ही हालत में उसे एक होटल में ले गए और दुष्कर्म किया।

- Advertisement -
Ad image

इसके बाद आरोपी, दो दिन बाद बच्ची को एक महिला के घर लेकर गए। यहां पर उन्होंने नशा किया और उसे भी जबरन नशा करवाया। नशे की हालत में उसे फिर से होटल लेकर गए और दुष्कर्म किया। तीन दिन दुष्कर्म करने के बाद उसे घर छोड़ गए। छात्रा को ड्रग की लत लग चुकी थी। आरोपी उसे ड्रग्स देने के बहाने दुष्कर्म करने लगे थे। 31 दिसंबर को भी दोनों आरोपी उसे बिंदु के घर लेकर गए। आरोपियों ने छात्रा को नशा करवाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि, आरोपियों ने उसे ड्रग सप्लाई करने के लिए कहा था। उसे बताया था कि वह उज्जैन से ड्रग खरीदकर बच्चों को बेचते हैं। बिंदु भी उनके गिरोह में शामिल है। आरोपियों ने यह भी बताया कि स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी तादाद में उनसे ड्रग खरीदते हैं। पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ा है।

TAGGED: GRAND NEWS, इंदौर, गैंगरेप, ग्रैंड न्यूज़, मध्यप्रदेश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : रेलवे पुलिस बल की बड़ी कार्यवाई… 8 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ़्तार…
Next Article आज का राशिफल HOROSCOPE : किस पर बरसेगी… शनिदेव की कृपा… जानिये आज का राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : सरकारी क्वार्टर में आरक्षक ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात 
क्राइम छत्तीसगढ़ जगदलपुर July 17, 2025
Mangalsutra controversy: “विधानसभा बना अखाड़ा! LIVE भिड़े विधायक – चली लात-घूंसे, गूंज उठा ‘मंगलसूत्र विवाद'”
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ देश July 17, 2025
महिला एवं बाल विकास विभाग में सख्ती — दो कर्मचारी 2154 और 2300 दिन तक रहे गायब, कलेक्टर ने दो कर्मचारियों को सेवा से बाहर किया।
Grand News July 17, 2025
जातीय संतुलन की रणनीति के तहत बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं मनोहर लाल खट्टर – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
देश July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?