नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन उनके परिवार और फैंस के लिए बड़ा झटका रहा है। बीते साल उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। एक्टर को याद कर उनकी फैमिली और फैंस लगातार पोस्ट शेयर करते नजर आए थे। वहीं आज ऋषि कपूर और नीतू सिंह की वेडिंग एनिवर्सरी है। आज भले ही ऋषि कपूर उनके साथ नहीं हैं लेकिन वह उन्हें एक पल को भी भुला नहीं पाईं हैं। नीतू सिंह इस खास मौके पर पति ऋषि कपूर को बेहद मिस कर रही हैं।
Advertisements
Advertisements