Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 10 शादियों के बाद… तीन पत्नियों ने छोड़ा साथ… फिर क़त्ल… रहस्य बरक़रार…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsउत्तरप्रदेशक्राइम

10 शादियों के बाद… तीन पत्नियों ने छोड़ा साथ… फिर क़त्ल… रहस्य बरक़रार…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/23 at 1:35 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भोजीपुरा इलाके में 52 साल के एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। जानकारों ने बताया कि मृतक ने 10 से अधिक बार शादी की थी। शख्स की हत्या अज्ञात लोगों ने की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक जगनलाल यादव नाम के एक किसान की करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति विरासत में मिली थी। वह अपनी संपत्ति उसके साथ रह रहे 24 वर्षीय व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर करने वाला था। यह युवक जगनलाल का दत्तक पुत्र माना जाता था। सूत्रों की मानें तो जगनलाल के इस फैसले से उनके बड़े भाई को आपत्ति थी और वह नाखुश थे।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि जगनलाल ने पहली शादी 90 के दशक की शुरुआत में हुई थी। उनकी पांच पत्नियों की कथित तौर पर बीमारी से मृत्यु हो गई थी। पांच पत्नियों के मरने के अलावा उसकी तीन पत्नियों ने उसे छोड़ दिया और दूसरे पुरुषों के साथ रहने लगीं। उसकी अभी दो पत्नियां हैं जो पश्चिम बंगाल की हैं। दोनों की उम्र 35 और 40 वर्ष की है।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि दोनों पत्नियों का दावा है कि उन्हें जगनलाल के वैवाहिक जीवन की जानकारी नहीं थी। जगनलाल का शव खेत में मिला था। उसकी मफलर से गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस को शक है कि जगनलाल की हत्या उसकी संपत्ति के कारण हुई है। भोजीपुरा एसएचओ मनो कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस ने हत्या की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पोस्टमॉर्टम से पता चला है कि जगन की हत्या गला दबाकर की गई है। उसके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं, उससे पता चलता है कि पहले उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया और उसके बाद मफलर से गला दबाया गया।

- Advertisement -

पुलिस को संदेह है कि वह अपनी संपत्ति के लिए मारा गया है। यह संपत्ति मुख्य सड़क के पास है और इसकी मार्केट में कीमत करोड़ों रुपये है। स्थानीय ग्रामीणों ने हमें बताया कि वह बार-बार शादी कर रहा था, लेकिन उसके कोई बच्चे नहीं थे। एक युवक उसके साथ रहता है। वह युवक उनकी एक पत्नी के पहले पति से पैदा हुआ था।

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, murder, अपराध, गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर… मुख्यमंत्री भूपेश का बड़ा एलान… नेताजी के नाम होगी पर पुलिस अकादमी…
Next Article पहले की प्रेमिका की हत्या… फिर 7 महीने बाद आया कोमा से बाहर… और फिर…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रूप से भण्डारित 300 ट्रिप रेत जप्त
CG : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रूप से भण्डारित 300 ट्रिप रेत जप्त
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 30, 2025
CG NEWS : सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश, नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 30, 2025
ARANG : CG बोर्ड दसवीं के रिवेल्युएशन में फरफौद की हुमांशी साहू ने टॉप-10 में बनाई जगह, जनपद प्रीतम साहू ने दी बधाई, बोले- हमारे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण
ARANG : CG बोर्ड दसवीं के रिवेल्युएशन में फरफौद की हुमांशी साहू ने टॉप-10 में बनाई जगह, जनपद प्रीतम साहू ने दी बधाई, बोले- हमारे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण
रायपुर June 30, 2025
CG NEWS : गूगल से मिला हेल्पलाइन नंबर बना मुसीबत, अधिवक्ता से ऑनलाइन ठगी कर उड़ा लिए 94 हजार 
Grand News June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?