Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: परपंरागत भारतीय तरीके से बनाया गया चिकन पूरी तरह सुरक्षित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

परपंरागत भारतीय तरीके से बनाया गया चिकन पूरी तरह सुरक्षित

Last updated: 2021/01/23 at 9:06 PM
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

दुर्ग। जिले में अब तक नहीं आया बर्ड फ्लू का एक भी मामला, इस संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करने हुई एक दिवसीय कार्यशाला

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बर्ड फ्लू की आशंकाओं से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के संबंध में आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें पोल्ट्री व्यवसायी, पशुधन विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने बर्ड फ्लू से जुड़ी भ्रांतियाँ दूर की। वक्ताओं ने कहा कि फिलहाल बर्ड फ्लू का एक भी मामला जिले में नहीं आया है। भारतीय समाज में चिकन और अंडे परंपरागत रूप से पकाया जाता है जिससे स्वतः ही इस तरह के वायरस समाप्त हो जाते हैं। इसलिए लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं। वक्ताओं ने कहा कि चिकन और अंडे प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। शक्ति और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दृष्टि से ये कारगर होता है। पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डाॅ. चावला ने बताया कि 75 डिग्री फैरनहाइट से अधिक ताप पर बर्ड फ्लू का वायरस समाप्त हो जाता है। परंपरागत भारतीय खाना इससे काफी अधिक ताप पर पकता है। चिकन में भी ऐसा ही है इसलिए इसके प्रयोग में किसी तरह का जोखिम नहीं है।

- Advertisement -

डाॅ. चावला ने कहा कि बर्ड फ्लू का जिले में कोई भी प्रकरण अभी तक नहीं आया है जहाँ से भी पक्षियों के अप्राकृतिक मौत की सूचना मिलती है वहाँ जांच की जाती है। अब तक जाँच में ऐसा कोई भी प्रकरण सामने नहीं आया है। डाॅ. डीडी झा ने इस अवसर पर कहा कि विभाग ने बर्ड फ्लू के संबंध में शासन द्वारा जारी किये गए सभी निर्देशों से पोल्ट्री व्यवसायियों को अवगत करा दिया है। वे इस संबंध में ध्यान भी रख रहे हैं। इसके लिए साफसफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सैनिटाइजेशन किया जाना जरूरी है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि ये बीमारी मनुष्य से मनुष्य में नहीं फैलती। डाॅ. यादव ने भी इस मौके पर बर्ड फ्लू के संबंध में रखी जाने वाली सावधानियों से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर डाॅ. मिश्रा ने भी संबोधन किया। वे पुणे में इस संबंध में तीन साल रिसर्च कर चुके हैं। उन्होंने भी अपना अनुभव साझा किया। इस मौके पर डाॅ. सिरमौर ने भी अपना संबोधन दिया। पोल्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी इस विषय में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि परंपरागत भारतीय खाना पूरी तरह से सुरक्षित होता है क्योंकि हम लोग पकाकर ही खाते हैं। अधपका खाने का रिवाज हमारे यहां नहीं है इसलिए इस तरह के वायरस से जुड़ा हुआ खतरा हमारे यहाँ नहीं है। बिना किसी हिचक के हमें चिकन और अंडों का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए।
क्रमांक 92
ःः00ःः

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के राजपथ पर निकलने वाली झांकियों का आज किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल… देखे तस्वीरें
Next Article CORONA BREAKING : प्रदेश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी… इन जिलों से नहीं मिले एक भी संक्रमित… 6 की मौत… आपके जिले से मिले इतने मरीज 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: जमीन का संग्राम’: 56 एकड़ चारागाह पर कब्जे को लेकर सरकार और 85 परिवारों में आर-पार की जंग,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 2, 2025
CG Sarkari Naukri 2025 : अम्बिकापुर में लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी के लिए निकली भर्ती
CG Sarkari Naukri 2025 : अम्बिकापुर में लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी के लिए निकली भर्ती
Government Job छत्तीसगढ़ June 2, 2025
rvkd
Farmtrac Tractor: जानिए किस किसान को कौन-सा ट्रैक्टर लेना चाहिए और क्यों ?
Grand News Technology कृषि छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS : ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी....
CG NEWS : ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी….
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?