Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HEINOUS : प्रेमिका और डेढ़ साल की बेटी… की नृशंस हत्या… हकीकत जानकर… खौल उठेगा खून
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMURDERक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

HEINOUS : प्रेमिका और डेढ़ साल की बेटी… की नृशंस हत्या… हकीकत जानकर… खौल उठेगा खून

Desk
Last updated: 2021/01/24 at 1:14 PM
Desk
Share
5 Min Read
SHARE

रायपुर। जिंदगी में प्यार को नायाब तोहफा माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए प्यार का मतलब सिर्फ अपनी आवश्यकता की पूर्ति तक सीमित हो जाता है। वहीं कुछ लोगों के लिए यही प्यार जंजाल बन जाता है। इसका ताजा उदाहरण राजधानी में सामने आया है। जहां, अस्मत लूटने वाले शख्स से शादी की जिद करने पर एक युवती को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया। मामला यहीं नहीं रूकता, बल्कि उस जल्लाद शख्स ने डेढ़ साल की मासूम की जिंदगी को नहीं बख्शा। डबल मर्डर के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती पर बलात्कार का केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, तो दूसरी ओर युवती शादी करने के बाद ही केस वापस लेने की जिद में थी। पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले जोरा निवासी सुखीराम उर्फ विक्की यादव का पाटन की रोमा से प्रेम संबंध था। उस समय वह नाबालिग थी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद विक्की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत पीड़िता ने तेलीबांधा थाने में की। पुलिस ने विक्की के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। बाद में पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद विक्की ने जेल में रहते हुए पीड़िता को शादी करने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -
Ad image

इसके बाद पीड़िता ने विक्की की जमानत में मदद की और वह 6 माह जेल में रहने के बाद छूट गया। जेल से बाहर आने के बाद विक्की और रोमा के बीच मिलना-जुलना चलता रहा। विक्की भी उसे शादी करने का आश्वासन देता रहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। विक्की केस वापस लेने के बाद ही शादी करने की जिद पर अड़ा था, तो दूसरी ओर रोमा पहले शादी और फिर बाद में केस वापस लेने को तैयार थी। इसके बाद विक्की ने रोमा को मिलने के लिए रायपुर बुलाया। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे मृतका उससे मिलने जोरा मैदान पहुंची। रोमा ने फिर शादी की बात की तो इससे विक्की नाराज हो गया और चाकू से उस पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे वह मौके पर ही ढेर हो गई।

- Advertisement -

देखता रहा मौत का तमाशा
विक्की के सिर पर खून सवार हो गया था। रोमा की हत्या के बाद उसकी डेढ़ साल की बेटी पर भी उसका दिल नहीं पसीजा। मासूम बलिका को लेकर रात करीब १० बजे जोरा रेलवे फाटक पर गया और रेलवे ट्रेक पर बालिका को लिटा दिया। इसके बाद ट्रेन आने का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद रायपुर की ओर से ट्रेन आई और बालिका को रौंदते हुए निकल गई। आरोपी कुछ दूर खड़ा होकर यह दृश्य देखता रहा। ट्रेन के पहिए के नीचे आकर मासूम का शरीर दो हिस्सों में बंट गया।

- Advertisement -

पूर्व सरपंच को दी सूचना
प्रेमिका और डेढ़ साल की मासूम की हत्या करने के बाद आरोपी विक्की बदहवास होकर शहर में इधर-उधर घूमता रहा। रातभर घूमने के बाद शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह जोरा के पूर्व सरपंच के घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के कोटवार व अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे। युवती के शव और बच्ची के शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था। युवती उससे मिलने पाटन से रायपुर पहुंची थी। आरोपी ने युवती और उसकी बेटी की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दृ विनित दुबे, टीआई, तेलीबांधा, रायपुर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article वित्त मंत्रालय में हुआ हलवा कार्यक्रम… अब वित्त बजट तक अधिकारीयों को रहना होगा परिवार से दूर… जानिए क्यों
Next Article WATCH VIDEO- शरीर में नहीं था खून और कर दिया बड़ा ऑपरेशन, जब हालत बिगड़ी तब…..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : छत्तीसगढ़ का यह जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल, एक ही दिन में 51727 महिलाओं का हुआ एचबी जांच, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG ACCIDENT NEWS : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना महासमुंद June 27, 2025
गरियाबंद प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती – पार्षद निरंजन प्रधान कांग्रेस में हुए शामिल
Grand News June 27, 2025
CG NEWS : बवासीर का इलाज करवाने पति के साथ पहुंची थी महिला, डॉक्टर ने ऑपरेशन से कर दिया छत विक्षत
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?