Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अबतक करीब 16 लाख लोगों को लगा टीका, जानें- आगे क्या है सरकार का प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Corona CasesGrand Newsछत्तीसगढ़

अबतक करीब 16 लाख लोगों को लगा टीका, जानें- आगे क्या है सरकार का प्लान

GrandNews
Last updated: 2021/01/24 at 3:04 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। भारत में अबतक करीब 16 लाख लोगों को टीका लग चुका है। बता दें कि भारत में सिर्फ 6 दिनों में ही 10 लाख लोगो को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है, जो अमेरिका और यूके जैसे देशों से अधिक है। 10 लाख के आंकड़े तक पहुंचने में ब्रिटेन को ब्रिटेन को 18 दिन लगे, जबकि अमेरिका यहां तक पहुंचने में 10 दिन लगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे तक 15 लाख 82 हजार 201 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

अन्य देशों की तुलना में भारत टीकाकरण में आगे

- Advertisement -
Ad image

मंत्रालय ने बताया कि भारत में 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में केवल 6 दिन लगे। यह गिनती अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से अधिक है। ब्रिटेन को 18 दिन लगे जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका को 10 लाख तक पहुंचने में 10 दिन लगे। भारत में 24 जनवरी को सुबह 8 बजे तक लगभग 16 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ है। वहीं, बीते 24 घंटे की बात करें तो इस अंतराल में 1 लाख 91 हजार 609 लोगों को 3,512 सत्रों में टीका लगाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि टीकीकरण के लिए अब तक कुल 27,920 सत्र आयोजित किए जि चुके हैं।

- Advertisement -

WHO भी हुआ भारत का मुरीद

- Advertisement -

कोरोना वायरस के संकट से उबरने में भारत पूरे विश्व के लिए एक मिसाल बन चुका है। देश में बनी वैक्सीन को दुनिया के कई देशों में निर्यात कर भारत ने वैश्विक स्वास्थ्य में अपनी अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है कि आज दुनिया के तमाम बड़े देश और राजनेता भारत के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।

दूसरे चरण में पीएम मोदी व अन्य नेताओं को लगेंगे टीके

कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में पीएम मोदी को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी फेज में राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि आम लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा कायम करने के लिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों समेत तमाम नेता भी वैक्सीन लगवाएंगे। दरअसल, कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में उन सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना है जिनकी उम्र 50 साल के ऊपर है। ऐसे में सभी मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है, को दूसरे चरण के दौरान कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण कब शुरू होगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CGNEWSUPDATE, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : ट्रक एवं धान चोरी मामले का खुलासा… मामले में एक आरोपी गिरफ्तार…
Next Article BREAKING : आठ आईपीएस अफसरों का तबादला… गृह विभाग ने जारी किया… आदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा के लिए ट्रेन से हुए रवाना, कहा- ‘रेल यात्रा स्मृतियों को ताजा कर देती है’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 6, 2025
India register a historic: एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 336 रन से हराया — सीरीज़ 1-1 से बराबर
Cricket Grand News NATIONAL खेल July 6, 2025
Viral News: “बेटे की शिकायत पर स्कूल में घुसे परिजन, शिक्षक की कर दी जमकर धुनाई” पुलिस जांच में जुटी
Grand News VIRAL VIDEO देश July 6, 2025
Change The name of New Delhi Railway Station: “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी? सांसद खंडेलवाल ने भेजा बड़ा प्रस्ताव, अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की सिफारिश”
Grand News दिल्ली देश July 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?