Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 8 साल पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर लगेगा ‘ग्रीन टैक्स’… जानें-क्‍या होगी टैक्‍स दर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsपर्यावरणसामाजिक

8 साल पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर लगेगा ‘ग्रीन टैक्स’… जानें-क्‍या होगी टैक्‍स दर

GrandNews
Last updated: 2021/01/25 at 7:54 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। परिवहन से जुड़े आठ वर्ष से पुराने सभी वाहनों को ग्रीन टैक्स देना होगा। यह रोड टैक्स का 10-25 फीसद हो सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए कई अहम बदलावों के तहत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव को अधिसूचित करने से पहले इस मामले में राज्यों से सलाह ली जाएगी। प्रस्ताव को राज्यों के पास भेजा जा रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर मंत्रालय ने एक और प्रमुख फैसला किया है। इसके तहत 15 वर्ष से अधिक पुराने सभी सरकारी वाहनों का पंजीयन पहली अप्रैल, 2022 से रद कर दिया जाएगा और वे कबाड़ घोषित कर दिए जाएंगे। जल्द ही इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।

- Advertisement -

प्रस्ताव के मुताबिक परिवहन से जुड़े आठ वर्षो से अधिक पुराने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट के नवीनीकरण के दौरान ग्रीन टैक्स देना होगा। वहीं, 15 वर्ष पुराने निजी वाहनों के पंजीयन सर्टिफिकेट के रिन्युअल पर भी ग्रीन टैक्स लगेगा। हालांकि सिटी बस जैसे सार्वजनिक वाहनों पर कम ग्रीन टैक्स देना होगा। बहुत अधिक प्रदूषित शहर में गाडि़यों की संख्या को कम करने के लिए वहां वाहनों के पंजीयन पर रोड टैक्स के 50 फीसद तक ग्रीन टैक्स देना पड़ सकता है। हालांकि कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को ग्रीन टैक्स से छूट रहेगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक ग्रीन टैक्स से एकत्र होने वाले राजस्व को अलग खाते में रखा जाएगा और उसका इस्तेमाल प्रदूषण पर काबू पाने में किया जाएगा।मंत्रालय के मुताबिक ग्रीन टैक्स के लगने से कई फायदे होंगे। लोग प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का कम इस्तेमाल करेंगे। ग्रीन टैक्स की वजह से लोग नए और कम प्रदूषण वाले वाहन अपनाएंगे।

- Advertisement -

अनुमान के मुताबिक वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 65-70 फीसद हिस्सेदारी कॉमर्शियल वाहनों की होती है। कुल वाहनों में कॉमर्शियल वाहनों की संख्या करीब पांच फीसद है। मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक वाहनों से होने वाले प्रदूषण में वर्ष 2000 से पहले निर्मित वाहन 15 फीसद का योगदान रखते हैं। हालांकि कुल वाहनों में इनकी संख्या एक फीसद से भी कम है।

- Advertisement -
TAGGED: #केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, #ग्रीन टैक्स, GRAND NEWS, INDIA, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी., ग्रैंड न्यूज़, पर्यावरण, प्रदूषण, भारत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : कलेक्टर ने किया किया शुष्क दिवस घोषित… शराब दुकानें रहेंगी बंद…
Next Article BREAKING VIDEO : राजधानी में एक महिला हुई ठगी का शिकार… नकली नोट की गड्डी थामाकर… फ़रार हुए ठग…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : नक्सलियों ने फिर जारी किया प्रेस नोट, मोदी सरकार से शांति वार्ता के लिए मांगी सहमती, गृह मंत्री विजय शर्मा को लेकर कही यह बात 
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CG CABINET BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, कलाकारों का पेंशन बढ़ा, ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का संचालन, पर्यटन और होटल व्यवसाय को बढ़ावा और भी बहुत कुछ 
Breaking News May 14, 2025
CG NEWS : गोपनीय सैनिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कैंप में मचा हड़कंप
Grand News May 14, 2025
CG NEWS : कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री का छत्तीसगढ़ में विरोध, कांग्रेस आज प्रदेशभर में करेगी शाह का पुतला दहन  
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?