Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वित्त मंत्रालय : केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी की GST क्षतिपूर्ति राशि की 13 वीं किस्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BUDGETGrand Newsदिल्ली

वित्त मंत्रालय : केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी की GST क्षतिपूर्ति राशि की 13 वीं किस्त

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/25 at 4:31 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

केंद्र सरकार ने सोमवार को जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि की 13वीं किस्त के रूप में राज्यों को 6 हजार करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस 6000 करोड़ रुपये की राशि में से 5,516.60 करोड़ रुपये सिर्फ 23 राज्यों के लिए जारी किए गए हैं। वहीं, 483.40 करोड़ रुपये 3 केंद्र शासित प्रदेशों दिल्ली, जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी के लिए जारी किये गए हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा यह जानकारी दी गई है। केंद्र सरकार जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि  के रूप में अब तक कुल 78 हजार करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।

- Advertisement -

यहां बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण मार्च के बाद केंद्र और राज्यों के राजस्व में तेजी से गिरावट आई थी। इस दौरान जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) भी काफी कम हुआ। चालू वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शन में गिरावट की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों के सामने दो विकल्प रखे थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

13th weekly instalment of Rs 6,000 cr released to the States to meet GST compensation shortfall. Out of this, Rs 5,516.60 cr released to 23 States & an amount of Rs 483.40 cr released to UTs of J&K, Delhi and Puducherry: Ministry of Finance pic.twitter.com/9FAmXjCWLW

— ANI (@ANI) January 25, 2021

- Advertisement -

केंद्र सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति अंतर के 70 फीसद से ज्यादा राशि राज्यों को जारी कर दी है। इस राशि में राज्यों को दिये 71,099.56 करोड़ रुपये और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किये 6900.44 करोड़ रुपये शामिल हैं। केंद्र सरकार ने औसतन 4.74 फीसद ब्याज दर पर अब तक 13 किस्तों में 78 हजार करोड़ रुपये की राशि कर्ज लेकर राज्यों को जारी की है।

- Advertisement -

केंद्र द्वारा जारी की गई इस 78 हजार करोड़ रुपये की जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि में से सबसे अधिक 9721.07 करोड़ रुपये  कर्नाटक को मिले हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश को 1810.71 करोड़ रुपये, बिहार को 3059.34 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ 1354.08 करोड़ रुपये, गुजरात को 7225.36 करोड़ रुपये, हरियाणा को 3409.84 करोड़ रुपये, हिमाचल प्रदेश को 1345.31 करोड़ रुपये और झारखंड को 735.60 करोड़ रुपये मिले हैं।

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : पान दुकान संचालक ने खुद को किया आग के हवाले… बीती रात युवक के साथ की गई थी मारपीट… फिर हुआ ये… 
Next Article बिग ब्रेकिंग : सरपंच को ट्रेक्टर से कुचलकर मारा…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS : AIIMS दिल्ली में घायल जवानों से मिले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा – देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला, नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : नए किसानों को नहीं मिलेगा पीएम सम्मान निधि का लाभ, गाइडलाइन से अंजान किसान काट रहे दफ्तरों के चक्कर
Grand News May 15, 2025
BREAKING NEWS : भारत ने तुर्की को दिया बड़ा झटका, सेलेबी हवाई अड्डे का लाइसेंस किया रद्द 
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?