Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दुष्कर्म : महिला एवं बाल विकास विभाग ने पुनर्वास केंद्र को बंद करने सरकार से की सिफारिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़

दुष्कर्म : महिला एवं बाल विकास विभाग ने पुनर्वास केंद्र को बंद करने सरकार से की सिफारिश

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/25 at 5:48 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

बिलासपुर जिले के उज्जवला होम महिला पुनर्वास केंद्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने और संचालक पर दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लगने के बाद अब जाकर पुनर्वास केंद्र को बंद करने केंद्र शासन से सिफारिश की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए केंद्र शासन को पत्राचार किया है। महिलाओं व युवतियों के कल्याण के लिए संचालित उज्जवला गृह में हाल ही में सामने आई एक घटना ने संस्था की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। उज्जवला गृह में रहने वाली महिलाओं व युवतियों ने संस्था संचालक पर दैहिक शोषण और देह व्यापार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस घटना ने महिला बाल विकास विभाग की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। क्योंकि विभाग के अफसर व उनकी टीम हर साल इसके निरीक्षण के लिए यहां पहुंचते रहे हैं। लेकिन हैरत की बात है यहां चलने वाले अनैतिक कृत्य कि उन्हें इससे पहले भनक तक नहीं लग सकी। विभाग के मुताबिक वर्ष 2018, 2019 और 2020 में उनकी टीम ने उज्ज्वला गृह का निरीक्षण किया था। बीते 17 जनवरी की रात भी टीम निरीक्षण के लिए गई थी। लेकिन अफसर यह मामला नहीं पकड़ सके। हालांकि पीड़ितो के कोर्ट में बयान के बाद अब जाकर मामले का पर्दाफाश हुआ है। जिसमें दुष्कर्म, छेड़खानी और प्रताड़ना जैसे गंभीर अपराध के आरोप संस्था और संचालक पर लगे हैं।

- Advertisement -
Ad image

हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संचालक सहित अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी अब जाकर महिला पुनर्वास केंद्र को बंद कराने के लिए केंद्र शासन से सिफारिश की है। गौरतलब है कि हर साल उज्जवला महिला पुनर्वास केंद्र को शासन से 15 लाख रुपए का अनुदान मिलता था। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी निरीक्षण करते थे बावजूद इतनी बड़ी अव्यवस्था अधिकारियों के सामने नहीं आ सकी।

- Advertisement -
TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, कार्यप्रणाली, दुष्कर्म, बाल विकास विभाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जहर खाने के बाद मां ने लगाई फांसी, ढाई साल के बेटे की भी मौत, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप
Next Article दुमका कोषागार से निकासी के मामले में लालू प्रसाद की ओर से हाईकोर्ट में जवाब दाखिल, मांगी जमानत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : मैनपाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पाठशाला शुरू, अंबिकापुर पहुंचे सीएम साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 
Chhattisgarh : मैनपाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पाठशाला शुरू, अंबिकापुर पहुंचे सीएम साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 
छत्तीसगढ़ सरगुजा July 7, 2025
CG : गरियाबंद में मूसलाधार बारिश का कहर: सड़कों पर जलजमाव, घरों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
CG : गरियाबंद में मूसलाधार बारिश का कहर: सड़कों पर जलजमाव, घरों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 7, 2025
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे दंपति 
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को रौंदा, रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे दंपति 
छत्तीसगढ़ दुर्ग July 7, 2025
Kedarnath Yatra : भारी बारिश से रोकी गई केदारनाथ यात्रा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में फंसे यात्री
Kedarnath Yatra : भारी बारिश से रोकी गई केदारनाथ यात्रा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में फंसे श्रद्धालु
NATIONAL देश July 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?