Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले, किसानों के हित में समर्पित है सरकार, चीन को किया आगाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले, किसानों के हित में समर्पित है सरकार, चीन को किया आगाह

GrandNews
Last updated: 2021/01/25 at 10:56 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। देश के 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जय जवान, जय किसान को केंद्र में रखा। कृषि सुधारों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को सरकार की मंशा पर संदेह नहीं करने का परोक्ष संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सुधारों को लेकर शुरुआत में कुछ आशंकाएं हो सकती हैं, मगर किसानों के लिए सरकार के अंदर समर्पण भाव पर संदेह नहीं होना चाहिए। तीनों सेना के कमांडर की भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपति ने सीमा पर बार- बार घुसपैठ का प्रयास कर रहे चीन की विस्तारवादी नीतियों का भी पूरी ताकत से मुकाबला करने का साफ संदेश दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि देश की सुरक्षा को चुनौती देने पर माकूल जवाब दिया जाएगा। सेना, वायुसेना और नौसना ऐसे किसी भी दुस्साहस को नाकाम करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मोर्चे पर तैनात हैं और भारत अपनी सुरक्षा में पूरी तरह सक्षम है।

भारत की जल, थल और वायुसेना हर चुनौती का जवाब देने को तैयार

- Advertisement -
Ad image

राष्ट्रपति ने विशेष रूप से इस मौके पर जवानों और किसानों के योगदान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गलवन और सियाचिन घाटी में माइनस 50 से 60 डिग्री सेल्सियस की बफीर्ली ठंड तो जैसलमेर में 50 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी में हमारे सैनिक देश की सुरक्षा का अपना दायित्व निभा रहे हैं। वहीं, कोरोना काल की चुनौती में किसानों ने देश में अनाज उत्पादन में कोई कमी नहीं आने दी।

चीन को किया आगाह, राष्ट्रीय सुरक्षा के किसी प्रयास का देंगे माकूल जवाब

सिक्किम में चीनी घुसपैठ की ताजा कोशिशों को नाकाम किए जाने की खबरों के बीच राष्ट्रपति ने जून, 2020 में हुई गलवन घाटी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले साल कई मोर्चो पर अनेक चुनौतियां आई, जिनमें हमें अपनी सीमाओं पर विस्तारवादी गतिविधियों का सामना करना प़़डा। ऐसी गतिविधियों को नाकाम करते हुए हमारे 20 जवान वीरगति को प्राप्त हुए। देशवासी इन अमर जवानों के प्रति कृतज्ञ हैं।

 

TAGGED: 72वें गणतंत्र दिवस, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : सर्राफा कारोबारी से बंदूक की नोक लूट… शहर में मचा हड़कंप…
Next Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक लाख के पार हुए कोरोना के एक्टिव केस ,156 मरीजों ने तोड़ा उपचार से दौरान दम CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में 482 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की हुई पहचान… 9 की इलाज के दौरान मौत…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: दुर्ग में डीजल चोरी का बड़ा मामला, 1 लाख से ज्यादा का डीजल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 17, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद सुकमा July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?