Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिग ब्रेकिंग : ट्रैक्टर रैली में बवाल… पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और किया लाठीचार्ज… वहीं स्टंट के दौरान पलटा ट्रैक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेश

बिग ब्रेकिंग : ट्रैक्टर रैली में बवाल… पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और किया लाठीचार्ज… वहीं स्टंट के दौरान पलटा ट्रैक्टर

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/26 at 1:28 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों ने नोएडा मोड़ पर तोड़े बैरिकेडट्रैक्टर मार्च में हादसा, स्टंट के दौरान पलटा ट्रैक्टरट्रैक्टरों में लगे हैं सायरन
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नई दिल्ली। किसानों की ट्रैक्टर परेड शुरू हो गयी है। वैसे तो ट्रैक्टर रैली का समय 12 बजे दोपहर से शाम 5 बजे तक तय था, लेकिन तीनों बॉर्डर से किसानों की रैली सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गयी। इस दौरान बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए लगाए गए पुलिस बैरकेडिंग को किसानों ने तोड़ दिया। गाजीपुर बॉर्डर पर तो किसान और पुलिस आमने सामने आ गयी। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों ने नोएडा मोड़ पर तोड़े बैरिकेड

दरअसल, गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेड तोड़ते हुए ट्रैक्टर रैली शुरू की। इस दौरान जब किसान नोएडा मोड़ पर पहुंचे तो पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े है। साथ ही किसानों पर लाठीचार्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक़, अक्षरधाम से पहले एनएच 24 पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी, लेकिन कुछ किसानों के जत्थे ने ट्रैक्टरों के साथ बैरिकेडिंग को तोड़कर दिल्ली की तरफ घुसने की कोशिश की, इस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर दिया। किसानों को वहां से खदेड़ा जा रहा है।

ट्रैक्टर मार्च में हादसा, स्टंट के दौरान पलटा ट्रैक्टर

वहीं चिल्ला बॉर्डर पर स्टंट के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 14 ए चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैक्टर मार्च के दौरान कुछ किसान स्टंट कर रहे थे। जिसमे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में महानगर अध्यक्ष राजीव नागर घायल हो गए। मौके पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर को सीधा किया और महानगर अध्यक्ष को बाहर निकाला।

ट्रैक्टरों में लगे हैं सायरन

दिल्ली के लिए रवाना हुए किसानों के ट्रैक्टरों में सायरन भी लगे हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर ट्राली में तेज आवाज डीजे भी बजाए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच व्यवस्था बिगड़ने के कारण यूपी गेट गाजीपुर बार्डर पर जाम की स्थिति बनी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विशेष : तकनीक के क्षेत्र में कम नहीं है भारत… इसलिए गणतंत्र दिवस पर हो ‘जय विज्ञान’…
Next Article दनादन बिक रही 6 लाख से कम की Nisaan Magnite एसयूवी, Kia Sonet को देती है कड़ी टक्कर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?