Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लालू यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर आधी सजा काटने का दावा किया… मांगी जमानत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

लालू यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर आधी सजा काटने का दावा किया… मांगी जमानत

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/26 at 1:47 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में आधी सजा काटने का दावा करते हुए जमानत मांगी है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत लेने के लिए लालू प्रसाद की ओर से सजा की आधी अवधि काट लिए जाने के पूरे ब्योरे के साथ झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि आठ फरवरी को लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी हो रही है। दुमका कोषागार मामले में उन्हें सात साल की सजा सुनायी गयी है। आधी सजा काटने पर उन्हें  जमानत मिलनी चाहिए।

पिछली सुनवाई में सीबीआई की ओर से लालू प्रसाद की जमानत का यह कहते हुए विरोध किया गया था, लालू प्रसाद ने आधी सजा पूरी नहीं की है। इस कारण उन्हें जमानत नहीं दिया जा सकता। इसके बाद हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद को सजा पूरी करने का दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया था। लालू प्रसाद की ओर से इसके लिए दो बार अदालत से समय लिया गया। 25 जनवरी को लालू प्रसाद की ओर से शपथपत्र दाखिल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद की ओर से अब अदालत में इस मामले की सुनवाई के लिए पांच फरवरी की तिथि निर्धारित कर सुनवाई करने का आग्रह किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

इस मामले में यदि लालू प्रसाद को जमानत मिल जाती है, तो वह जेल से बाहर निकल जाएंगे। लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले के पांच मामले चल रहे हैं। इसमें चार में उन्हें सजा सुनायी गयी है। जिन चार मामलों में सजा मिली है उनमें तीन में वह जमानत पर हैं। दुमका मामले में सुनवाई लंबित है। जबकि डोरंडा कोषागार मामले में अभी ट्रायल चल रहा है।

- Advertisement -
TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, झारखंड हाईकोर्ट, दुमका कोषागार, लालू प्रसाद यादव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एस पी बालासुब्रह्मण्यम को भारत सरकार ने दिया पद्म विभूषण अवार्ड… पिछले साल हुई थी मृत्यु
Next Article VIDEO BIG BREAKING : गणतंत्र दिवस पर लाल किला में हंगामा… दंगाइयों ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार, पुत्र अभिषेक ने दी मुखाग्नि
Grand News June 27, 2025
RAIPUR NEWS : 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,ईको वाहन और मोबाइल समेत 10 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त
Grand News June 27, 2025
Jagannath Rath Yatra In Raipur : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सोने के झाडू़ से रास्‍ता किया साफ
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?