Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : प्रदेश में बढ़ा BIRD FLU का खतरा… अब यहाँ हुई संक्रमण की पुष्टि… सभी मुर्गियों को किया गया नष्ट 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़धमतरी

बड़ी खबर : प्रदेश में बढ़ा BIRD FLU का खतरा… अब यहाँ हुई संक्रमण की पुष्टि… सभी मुर्गियों को किया गया नष्ट 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/27 at 2:35 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

धमतरी। बर्ड्स की संक्रामक बीमारी बर्ड फ्लू छत्तीसगढ़ के नये इलाकों में पैर पसारने लगा है। अब धमतरी जिले में संक्रमण का नया मामला सामने आया है। यहां छाती गांव के एक पोल्ट्री फार्म में बीमारी के वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद फार्म की सभी मुर्गियों को नष्ट कर दिया गया है। एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमण से बचाने के लिए छिड़काव का काम जारी है।

- Advertisement -

पशुधन विभाग ने बताया, 21 जनवरी को छाती गांव के एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत की बात सामने आई थी। पशु चिकित्सकों की एक टीम ने वहां जाकर जांच की। उसके बाद मृत मुर्गियों के स्वेब का नमूना राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल को भेजा गया। 25 जनवरी की देर शाम वहां से जांच रिपोर्ट मिली है, जिसके मुताबिक मृत मुर्गियों के शरीर में बर्ड फ्लू का वायरस मौजूद था।

- Advertisement -

रिपोर्ट मिलने के बाद पशुधन विभाग ने इलाके को विसंक्रमित करने की तैयारी तेज कर दी। गणतंत्र दिवस समारोह के बावजूद विभागीय अधिकारी मंगलवार को ही छाती पहुंच गए। वहां उन्होंने संक्रमण की चपेट में आए फार्म हाउस की सभी मुर्गियों को गड्ढों में दफनाकर नष्ट किया। पशु चिकित्सा सेवाएं के अपर संचालक डॉ. केके ध्रुव ने बताया, कल करीब 300 मुर्गियों को नष्ट किया गया था। आज भी कुछ को नष्ट किया जाना है।

पोल्ट्री उत्पादों को बाहर भेजने पर रोक

डॉ. ध्रुव ने बताया, केंद्र सरकार के प्रोटोकाल के मुताबिक संक्रमित पोल्ट्री फार्म से एक किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री उत्पादों को नष्ट किया जाएगा। फार्म से 10 किलोमीटर के दायरे में निगरानी बढ़ाई जा रही है। पोल्ट्री उत्पादों को बाहर भेजना रोक दिया गया है। इलाके में पोल्ट्री फार्म की शिनाख्त के लिए सर्वे जारी है। यह कुछ दिन और चलेगा। नये नमूने भी भोपाल भेजे जा रहे हैं।

14 जनवरी को पहली पुष्टि

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू के पहले मामले की पुष्टि 14 जनवरी को हुई थी। बालोद जिले के गिधाली गांव में यह संक्रमण मिला था। इसके बाद वहां करीब 15 हजार से अधिक मुर्गियों को नष्ट किया गया है। उसके कुछ दिन बाद दंतेवाड़ा में संक्रमण की पुष्टि हुई।

TAGGED: BIRD FLU, छत्तीसगढ़, धमतरी, संक्रमण की पुष्टि.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विवाद के बीच ‘तांडव’ की टीम ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका… शुरू हुई सुनवाई
Next Article GOOD NEWS- छग में अब वाट्सअप पर दर्ज कराए पुलिस से शिकायत,जानिए कैसे ?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG NEWS : आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर बोले पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा — “लोकतंत्र का काला अध्याय”
BIG NEWS : आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर बोले पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा — “लोकतंत्र का काला अध्याय”
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 25, 2025
CG NEWS: दमकसा में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया गया, विधवा महिलाओं को सम्मानित किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 25, 2025
Chhattisgarh : बांग्लादेशी घुसपैठियों पर शिकंजा, पुलिस ने जारी की टोल फ्री नंबर
Chhattisgarh : प्रदेश में अवैध अप्रवासियों की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Axiom-4 Mission : अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : CM विष्णु देव साय ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं
Axiom-4 Mission : अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : CM विष्णु देव साय ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?