Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खेत में गाय घुसने पर हुआ विवाद , झड़प में जिस किसान ने मारा था थप्पड़, अब उसी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइम

खेत में गाय घुसने पर हुआ विवाद , झड़प में जिस किसान ने मारा था थप्पड़, अब उसी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

GrandNews
Last updated: 2021/01/27 at 11:07 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के खैरा श्यामपुरा गांव में एक किसान की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। घटना सुबह करीब 9 बजे के करीब की है, जहाँ किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। साथ ही अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक लखपत सिंह (45) के ट्यूबवैल के पास गांव के गौरव सिंह राजावत के खेत हैं। कुछ दिन पहले दोनों के बीच खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में लखपत सिंह ने गौरव को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना को लेकर गौरव सिंह ने मन में रंजिश पाल ली थी।

- Advertisement -
Ad image

इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गए खेत की मेंड़ पर गिर पड़े। इसके बाद जब मृतक का बेटा अनुज उन्हें खाना देने जा रहा था, तभी उन्हें खेत की मेढ़ पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। इस घटना के परिजन घायल लखपत सिंह को तत्काल आनन फानन में जिला अस्पताल के लिए भागे। जहां डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर ऊमरी थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं डीएसपी हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाह ने भी मौका मुआयना किया। इसके पश्चात पुलिस ने करु उर्फ गौरव सिंह व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य अज्ञात व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एक और ड्रग वाली आंटी: दो-दो पति छोड़ ब्वायफ्रेंड संग बसाया आशियाना, छात्रा को दिया था नशीला पदार्थ
Next Article HOROSCOPE : पुष्य पूर्णिमा आज… कैसा होगा आज का दिन…पढ़िये राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: शराब घोटाले में बड़ा मोड़, पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हाईकोर्ट से झटका — बेल याचिका खारिज
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 18, 2025
गरियाबंद के ‘सुपर सिपाही’ ने अपराधियों की कमर तोड़ी – जून के ‘कॉप ऑफ द मंथ’ घोषित!
Grand News July 18, 2025
CG NEWS : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, व्यापम के नए दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य
Grand News July 18, 2025
CG POLITICS: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में गरजे कांग्रेसी, कल ED के खिलाफ प्रदेशभर में पुतला दहन
Grand News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?