Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : लड़कियों ने सैकड़ों की भीड़ में पूर्व सचिव की कर दी पिटाई… मंत्री डहरिया भी थे मौजूद… मची अफरातफरी… देखे वीडियो  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsVIRAL VIDEOअंबिकापुरछत्तीसगढ़

बड़ी खबर : लड़कियों ने सैकड़ों की भीड़ में पूर्व सचिव की कर दी पिटाई… मंत्री डहरिया भी थे मौजूद… मची अफरातफरी… देखे वीडियो  

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/27 at 1:19 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

अंबिकापुर। जिले के सर्किट हाउस में 26 जनवरी के दिन उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला और दो युवतियों ने कांग्रेस के पूर्व सचिव व ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिमेष सिन्हा की पिटाई कर दी। मंत्री के कार्यक्रम में लड़कियों ने सैकड़ों भीड़ के सामने पूर्व सचिव की पिटाई कर लगे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। विवाद होता देख मंत्री शिव डहरिया भी कमरे से बाहर निकल गए। महिला का आरोप है कि अनिमेष सिन्हा ने उसकी बड़ी बेटी को रायपुर में बंधक बनाकर रखा है, उसे अपने घर अंबिकापुर नहीं आने दे रहा, जिससे परिजन परेशान है।

- Advertisement -

देखे वीडियो 

लड़कियों ने सैकड़ों की भीड़ में पूर्व सचिव की कर दी पिटाई… मंत्री डहरिया भी थे मौजूद… मची अफरातफरी… देखे वीडियो pic.twitter.com/VcWCssNS3S

— grandnews.in (@grandnewsindia) January 27, 2021

 

महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिमेष सिन्हा उनकी लड़की को अपने साथ रख लिया है। उसे घर आने के लिए मना कर दिया है। जिससे महिला और परिजन काफी परेशान हैं। इसी वजह से आज वो सर्किट हाउस पहुंचकर अनिमेष की पिटाई कर दी। हालांकि उनकी लड़की ने बंधक बनाने की बात से इनकार किया है। इससे पहले भी अनिमेष सिन्हा के ऊपर महिला ने घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज कराई थी।

क्या है पूरा मामला ?

जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ध्वजारोहण करने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे थे। कांग्रेस के पूर्व सचिव व ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिमेष सिन्हा भी वहां मौजूद थे। महिला के द्वारा थाने में दर्ज कराए गए अपराध पर मंत्री के सामने सफाई दे रहे थे कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। इतने में ही महिला और लड़कियां वहां पहुंच गई और अनिमेष पर टूट पड़े। उसे थप्पड़ मारते हुए पिटाई कर दी. जिसके बाद सर्किट हाऊस में बवाल हो गया. जिस समय यह घटना घटी सैकड़ों की संख्या में वहां लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस वाक्या को अपने आंखों से देखा है।

पिटाई के बाद हो रहे शोर शराबा को देखते हुए मंत्री शिव डहरिया भी सर्किट हाउस से बाहर निकलकर आ गए। उन्होंने दोनों पक्ष की बात सुनी। महिला ने बताया कि उसकी बेटी को अनिमेष ने बंधक बनाकर रायपुर में रखा है। जिसे घर आने से मना कर दिया है। इसके साथ ही परिवार को लगातार परेशान करते हुए मारपीट किया गया। जिसके बाद थाने में अपराध दर्ज कराया गया था। वहीं अनिमेष सिन्हा ने बताया कि लड़की अपनी स्वेच्छा से रायपुर में रह रही है।

जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक टीआर कोसीमा को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। पुलिस का इस मामले में कहना है कि अब तक अनिमेष सिन्हा या कांग्रेस नेता की ओर से कोई भी शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत मिलती है, तो उस पर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अंडर 14 टेनिस टूर्नामेंट के विजेताओं को महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने पुरस्कृत किया… कहा – यूनियन क्लब की आल इंडिया स्तर पर हो रही सराहना
Next Article ICC ने की नए अवॉर्ड का ऐलान, हर महीने बेस्ट प्लेयर के मिलेगा सम्मान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: शिक्षक बनने की तमन्ना पाले हजारों युवाओं ने दी प्री बीएड, डीएलएड की परीक्षा 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 22, 2025
 BREAKING NEWS : ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला तुफैल पुत्र मकसूद आलम गिरफ्तार 
Grand News May 22, 2025
CG NEWS: आम लोगों की समस्याओं के निराकरण एवं उनकी मांगों को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन रहा है सुशासन तिहार – उद्योग मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?