Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोदो-कुटकी भी समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी : जनप्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भरा उत्साह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कोदो-कुटकी भी समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी : जनप्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भरा उत्साह

GrandNews
Last updated: 2021/01/27 at 5:02 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर।  ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना आज प्रदेश के मेहतनतकश किसानों की पहचान बन चुकी है। प्रदेश सरकार अब तक धान को समर्थन मूल्य पर खरीदती रही है, लेकिन अब आगे कोदो-कुटकी को भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी।‘ यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के नवीन विश्राम गृह में आयोजित जनप्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम में कही।
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि कोंडागांव में वृहत् कार्यक्रमों के जरिए पता चला कि शासन की विभिन्न योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो रहा है, चाहे इंग्लिश मीडियम स्कूल हो या सामुदायिक और व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण। मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो ग्रामीण गोबर बेचकर मोटरसायकल भी खरीद रहे हैं। शिल्प नगरी कोंडागांव के बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश बोल रहे हैं, यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों में उत्साह का संचार करते हुए आव्हान किया कि शासन की सभी योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाकर आमजनता को उनका भागीदार बनाएं। कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार मंच पर रखे।
इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री   कवासी लखमा, बस्तर सांसद   दीपक बैज, राज्यसभा सांसद   फूलोदेवी नेताम, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष   लखेश्वर सिंह बघेल, कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, केशकाल विधायक   संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष   देवचंद मातलाम सहित कलेक्टर   पुष्पेंद्र मीणा, एसपी   सिद्धार्थ तिवारी सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनधि मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कुलगाम में सेना पर आतंकी हमला, गोलीबारी में 3 जवान घायल
Next Article Kisan Andolan: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, गोली से नहीं ट्रैक्टर के पलटने से ही हुई थी किसान की मौत
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: महल विवाद में रानी गीता राणा देवी का बड़ा आरोप — “पुलिस कर रही है एकतरफा कार्रवाई, साजिश के तहत फंसा रही है मेरे समर्थकों को”
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 22, 2025
CG NEWS: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर गरमाया छत्तीसगढ़, आज दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्काजाम
CONG Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 22, 2025
CG NEWS: भडेसर के चंद्रमा स्व सहायता के माहिला समूह पहुचे जांजगीर कलेक्टर ऑफिस
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 22, 2025
CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?