Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वावलम्बन की ओर अग्रसर महिलाओं से मुख्यमंत्री हुए रूबरू, बढ़ाया हौसला कहा ‘महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहीं हैं महिलाएं‘
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकारसामाजिक

स्वावलम्बन की ओर अग्रसर महिलाओं से मुख्यमंत्री हुए रूबरू, बढ़ाया हौसला कहा ‘महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहीं हैं महिलाएं‘

GrandNews
Last updated: 2021/01/27 at 6:59 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने दो दिवसीय कोण्डागांव जिले के प्रवास के दौरान ‘उड़ान‘ बिहान आजीविका केन्द्र पहुंचे। चिखलपुटी स्थित इस आजीविका केन्द्र में मुख्यमंत्री बघेल ने आजीविका की विभिन्न गतिविधियों में मजबूती से कदम बढ़ाती हुई महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं, सशक्त छत्तीसगढ़ का प्रतीक है। आत्मनिर्भर महिला न केवल परिवार बल्कि समाज के अन्य वर्गों के लिए भी प्रेरणा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शासन द्वारा आंगनबाड़ी और शालाओं में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत अण्डा वितरित किया जा रहा है। अगर महिलाएं कुक्कट पालन करके स्थानीय स्तर पर अण्डे वितरण का दायित्व लेती हैं तो निश्चित रूप से हमें अन्य राज्य से अण्डा मंगाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत् सभी आजीविका संसाधनों को एक ही स्थान पर संचालित किया जाएगा।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि चिखलपुटी उड़ान बिहान आजीविका केन्द्र में 43 महिलाओं को बेकरी बिस्किट, पेपर प्लेट, अगरबत्ती, प्रसंस्कृत नारियल तेल, मसाले निर्माण एवं तिखूर प्रसंस्करण जैसी गतिविधियों से जोड़ा गया है। मौके पर केन्द्र की संचालिका हेमलता गजभिये ने केन्द्र में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उड़ान बिहान आजीविका केन्द्र में विभिन्न स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से रूबरू होकर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री बघेल को ट्री-गार्ड निर्माण, मत्स्य पालन से संबंधित समस्याओं से अवगत कराकर अपनी आवश्यकता संबंधी मांगे रखीं। इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं को एकजुट होकर कार्य करने की बात करते हुए केन्द्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन करके उसकी जानकारी ली। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को केन्द्र की समस्त महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की उत्पादित सामग्रियों का डलिया भी भेंट स्वरूप दिया।

- Advertisement -

- Advertisement -

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, सांसद दीपक बैज, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत सीईओ डीएन कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, Chhattisgarh, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी लोक पर्व छेरछेरा की बधाई, बोले- समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा का संवाहक है हमारा यह त्यौहार
Next Article ट्रैक्टर रैली हिंसा: कांग्रेस की मांग… बवाल रोकने में नाकाम गृहमंत्री को बर्खास्त करें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मी. से दूर फेंका भाला
Breaking News खेल देश May 17, 2025
CG NEWS:ऋषि पंचमी उद्यापन एवं श्रीमद 108 भागवत कथा यज्ञ का आयोजन अगस्त में,बैठक कर रूपरेखा बनाना शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Bihar : CM ने गया जिले का नाम 'गयाजी' रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
Bihar : CM ने गया जिले का नाम ‘गयाजी’ रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
NATIONAL बिहार May 16, 2025
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?