Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेटी का पति रहता था लिव-इन रिलेशनशिप में तो बाप-बेटे ने रची ऐसी साजिश की…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsMURDERक्राइमदेश

बेटी का पति रहता था लिव-इन रिलेशनशिप में तो बाप-बेटे ने रची ऐसी साजिश की…

GrandNews
Last updated: 2021/01/27 at 10:08 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

राजस्थान के अलवर जिले में 8 जनवरी को कार की टक्कर से 24 साल की महिला की मौत ही गई थी, अब उसी मामले में पुलिस ने खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है। हालांकि घटना के समय बात सामने आ रही थी कि सामोला के पास कार की टक्कर से शकमिना नाम की महिला की मौत हो गई। लेकिन मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पूरी जांच हुई तो खुलासा हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या थी।

- Advertisement -

वारदात को इतने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया कि शुरुआत में पुलिस ने भी इसे हादसा ही माना था। पुलिस ने बताया कि, पिता और भाई ने ही बेटी की सौतन को उसके पति की जिंदगी से हटाने के लिए यह पूरी साजिश रची थी। दोनों ने एक प्लान तैयार किया गया, जिसके लिए रेकी भी की गयी थी। वहीं इस वारदात में 3 लोग शामिल थे, इनमें से पिता-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

महिला के भाई ने दर्ज़ कराया था मामला
पुलिस ने बताया कि 8 जनवरी को जाटोली के रहने वाले शौकत खान ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहिन शकमिना को उसके पति (लिव इन पार्टनर) आबिद निवासी जटियाना और दूसरी पत्नी मनीषा के मायके वालों ने मार दिया है। हालांकि, शुरुआत में पुलिस भी इसे एक हादसा मान रही थी। लेकिन मृतका के भाई की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

- Advertisement -

बेटी को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए मनीषा के पिता ताहिर, भाई रोबिन और रिश्तेदार साजिद ने कार से टक्कर मारकर शकमिना की हत्या की। पुलिस ने आरोपी पिता ताहिर और भाई रोबिन को गिरफ्तार कर लिया। कार भी जब्त कर ली है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या की इस वारदात में मनीषा भी शामिल थी या नहीं।

- Advertisement -

जानिए, कैसे दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शकमिना, आबिद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। वहीं, आबिद भी अधिकतर समय शकमिना के साथ ही रहता था। इस वजह से उसकी पत्नी मनीषा तनाव में थी। आबिद मंडी में आढ़ती का काम करता था और 5 साल पहले ही मनीषा से शादी की थी। लेकिन एक साल बाद ही शकमिना के साथ रहने लगा था। पुलिस ने बताया कि, शकमिना मंगलम सिटी में रहती थी। रेकी के दौरान उन्हें पता चला था कि, शकमिना रोज रोड पार करके दूध लेने जाती थी।

इसी बात का फायदा उठाकर 8 जनवरी को शाम 4 बजे वह रोजाना की तरह रोड पार करके दूध लेकर आती थी। फिर हत्या वाले दिन पहले ही वहां पहुंच गए। इसमें दो लोग कार में थे, जबकि एक मोटरसाइकिल से दूर खड़ा था। जैसे ही शकमिना मंगलम रेजिडेंसी से दूध लेने के लिए रोड की तरफ आने लगी। बाइक लेकर खडे़ पिता ने कार में बैठे बेटे को इशारा कर दिया। जैसे ही शकमिना सड़क के बीच में पहुंची, उसे कार से टक्कर मार दी गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार सहित भाग गए थे।

पुलिस ने बताया कि, उस वक्त सभी को यही लगा कि कोई दुर्घटना हो गई है। लेकिन, शकमिना के भाई ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या बताया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच कर खुलासा किया है। लेकिन अभी हत्या का तीसरा आरोपी साजिद फरार है।

TAGGED: #अलवर, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़, राजस्थान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ACHIEVEMENT : बिलासपुर विमानतल को मिला बड़ा तोहफा… कलेक्टर सारांश ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और न्यायधानी की जनता को दिया श्रेय…
Next Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में 13 हजार 576 नये मरीज,132 लोगों की मौत CORONA BREAKING : प्रदेश में 439 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ो की पहचान… अब तक 3647 कोरोना संक्रमितों की हो चुकी है मौत…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
धर्म राशिफल May 15, 2025
CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?