Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छेरछेरा पुन्नी पर्व के अवसर पर सीएम ने माँगा दान… सूपा, टोकरी और बोरियों में भरकर मिला अनाज 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सामाजिक

छेरछेरा पुन्नी पर्व के अवसर पर सीएम ने माँगा दान… सूपा, टोकरी और बोरियों में भरकर मिला अनाज 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/28 at 4:43 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर्व परम्परा के अनुरूप आज सवेरे जिला मुख्यालय कांकेर के पुराने बस स्टेण्ड में मुख्य मार्ग की दुकानों और घरों में जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगा। महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें चावल, लड्डू, फल भेंट किए। छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री को धान से तौला गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान का यह उत्सव पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छेरछेरा पुन्नी पर बच्चों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की टोली घर-घर जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगते हैं। इस पर्व में समानता का भाव प्रमुखता से उभर कर सामने आता है। धनी और गरीब व्यक्ति एक दूसरे के घर दान मांगने जाते हैं और दान में एकत्र धान, राशि और सामग्री गांवों में रचनात्मक कार्यों में लगाई जाती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि छेरछेरा के महादान की परम्परा की यह भावना है कि किसानों द्वारा उत्पादित फसल केवल उसके लिए नहीं अपितु समाज के अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए भी काम आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक 89 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इस वर्ष धान खरीदी का एक नया रिकार्ड बनेगा। मुख्यमंत्री और अतिथियों ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा‘ का घोष किया। इस अवसर पर ग्रामोद्योग और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, विधायक मोहन मरकाम और संतराम नेताम तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी भी उपस्थित थे।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कपड़ा व्यवसायी की पत्नी ने लगाईं फांसी, परिजनों ने कहा- बेटी के फोन पर बात करने को लेकर थी परेशान
Next Article बड़ी ख़बर : कपिल शर्मा से पंगा पड़ा महंगा… मशहूर कार डिजाइनर की बहन गिरफ्तार… जानें क्या है मामला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime : छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 22, 2025
IPL 2025 MI Vs DC : मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में बनाई जगह, DC को 59 रनों से हराया
Cricket खेल May 22, 2025
Raipur Crime : मैट्रिमोनियल जाल में फंसे AIIMS रायपुर के डॉक्टर: शादी का वादा, अस्पताल का सपना और 46 लाख की ठगी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
करियर राशिफल, 22 मई 2025 : आज विष्‍णु भगवान की कृपा से इन राशियों को होगा धन लाभ
धर्म राशिफल May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?