Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रॉपर्टी डीलर की देर रात गोली मारकर हत्या… आरोपी फ़रार..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsMURDERक्राइम

प्रॉपर्टी डीलर की देर रात गोली मारकर हत्या… आरोपी फ़रार..

Last updated: 2021/01/28 at 1:30 PM
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर राजू बॉक्सर उर्फ राजेन्द्र पुंडीर की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बॉक्सर को दो गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

- Advertisement -

आरोपी बॉक्सर के परिचित ही बताए जा रहे हैं। बॉक्सर के ऊपर भी पुलिसकर्मियों पर हमले और डकैती आदि के मुकदमे चल रहे थे। आरोपियों में एक युवक का नाम बिहारीगढ़ निवासी विनय बताया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक राजू बॉक्सर अक्सर अपने दोस्त सावेज के माता मंदिर स्थित प्लाट में रात के समय पार्टी करता था। बुधवार देर रात करीब 11 बजे भी वह अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां बैठा हुआ था। कुछ देर बाद वहां पर स्कूटर पर सवार दो युवक आए और उन्होंने एक के बाद एक दो गोली राजू बॉक्सर पर दाग दी। बॉक्सर की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

इसके बाद उसके साथियों ने मौके से ही पुलिस को सूचना देने के बजाय थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी सरिता डोभाल, थाना पुलिस और एसओजी इंस्पेक्टर ऐश्वर्या पाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मंगलवार को भी हुआ था झगड़ा
पुलिस को सूचना देने वेले बॉक्सर के दोस्तों का कहना है कि बॉक्सर का मंगलवार को कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि इन्हीं युवकों ने बॉक्सर पर गोली चलाई है। बॉक्सर का इन युवकों से पुराना विवाद चल रहा था।

बॉक्सर पर दर्ज थे 11 मुकदमे

बॉक्सर पर 11 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। इनमें हत्या और डकैती जैसे जघन्य अपराध भी शामिल हैं। उस पर आरोप था कि उसने वर्ष 2014 में नैशविला रोड पर दो पुलिसकर्मियों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद राजू बॉक्सर पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हालांकि बाद में वह गिरफ्तार भी हुआ था और उसे जमानत मिल गई थी।

सेना से भाग आया था राजू बॉक्सर

राजू बॉक्सर सेना में खेल कोटे में भर्ती हुआ था। नेपाल निवासी उसका एक दोस्त भी सेना में बॉक्सर था। एक बार बॉक्सिंग मैच के दौरान उसका हाथ टूट गया था। इसके बाद वह सेना से भाग आया था। 2008 में सेना से आने के बाद वह प्रापर्टी डीलिंग के कारोबार में आ गया था।

 

TAGGED: GRAND NEWS, अपराध, गोली लगने से मौत, ग्रैंड न्यूज़, देहरादून, प्रॉपर्टी डीलर, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार में जोरदार भिडंत… 4 लोगों की मौके पर ही मौत… 7 गंभीर 
Next Article ब्रेकिंग : सरकारी स्कूल में फूटा कोरोना बम… 25 छात्र पाए गए संक्रमित… मचा हड़कंप  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रायपुर के आरंग में नाली से मिला 4 महीने का भ्रूण, पुलिस कर रही जांच
RAIPUR BREAKING: आरंग में नाली से मिला 4 महीने का भ्रूण, पुलिस कर रही जांच
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CGNEWS:पुलिस ने बचाई जान, मानवता का दिया परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 14, 2025
CG : रोते -बिलखते खेत पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला, कलेक्टर ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CG : रोते -बिलखते खेत पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला, कलेक्टर ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ बेमेतरा May 14, 2025
CGNEWS:30 आरआई का स्थानांतरण, 7 यथावत, प्रशासनिक कसावट के लिए लिया गया निर्णय
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?