Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग, सीएम ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखा पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग, सीएम ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखा पत्र

GrandNews
Last updated: 2021/01/29 at 6:03 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

बिलासपुर। राज्य सरकार ने केंद्र की रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। नागरिक उड्डयन के महानिदेशक ने 27 जनवरी को ही बिलासपुर एयरपोर्ट को 3-C VFR कैटेगरी का लाइसेंस जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने लिखा है, ‘राज्य सरकार रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत बिलासपुर से दिल्ली और मुंबई की उड़ानों के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। इसके लिए समय-समय पर कई पत्राचार और विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं की गई हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र की आर्थिक प्रगति और जनता को कम लागत वाली हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से यह जरूरी है।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बिलासपुर हवाई अड्डे के रायपुर हवाई अड्डे के लिए एक वैकल्पिक एयरोड्रम के रूप में विकसित होने की काफी गुंजाइश है। वर्तमान में इस पूरे क्षेत्र में रायपुर हवाई अड्डा ही अपनी श्रेणी का एकमात्र हवाई अड्डा है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है, मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि राज्य सरकार बिलासपुर की महानगरों से एयर कनेक्टिविटी के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगी। राज्य सरकार ने अब तक बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 45 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। जिसमें से 21 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article किसानों के पक्ष में राहुल गांधी ने की प्रेसवार्ता… कहा रुकेगा नहीं, शहरों तक जाएगा आंदोलन
Next Article विधायक देवेंद्र यादव ने ली बीएसपी अधिकारियों की बैठक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, जानें कितनी है कीमत? 
Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, कीमत जान लगेगा झटका
Racing June 29, 2025
CG NEWS : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया न्यायालय में पेश
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
RAIPUR NEWS : बूढ़ातालाब में तैरता मिला नवजात बच्चे का शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
Mahasamund : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को जिले में नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, 25 से ज्यादा बच्चे शिक्षा से है दूर 
Mahasamund : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, 25 से ज्यादा बच्चे शिक्षा से है दूर 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?