Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IND v ENG: धोनी की कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब विराट कोहली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

IND v ENG: धोनी की कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब विराट कोहली

GrandNews
Last updated: 2021/01/29 at 1:31 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 फरवरी को होगा। सीरीज के पहले दो मैच चेन्नई में खेले जाने हैं। इस सीरीज के दौरान विराट कोहली के पास मौका होगा कि वह टेस्ट कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डालें। होम ग्राउंड पर टेस्ट सीरीज की बात करें तो फिलहाल विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी एक खास मामले में बराबरी पर हैं। दोनों की कप्तानी में भारत ने होम ग्राउंड पर 9-9 टेस्ट सीरीज जीती हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने घरेलू मैदान पर कुल 21 टेस्ट मैच जीते हैं, वहीं विराट कोहली की बात करें तो वह इस मामले धोनी से एक जीत पीछे हैं। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर कुल 20 टेस्ट मैच जीते हैं। इस सीरीज में अगर भारत दो टेस्ट मैच भी जीत लेता है, तो विराट कोहली होम ग्राउंड पर टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हो जाएंगे। इस मामले में तीसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं, जबकि चौथे नंबर पर सौरव गांगुली। अजहर की कप्तानी में टीम इंडिया ने होम ग्राउंड पर 13 टेस्ट मैच जीते हैं, जबकि गांगुली की कप्तानी में होम ग्राउंड पर भारत ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है।

- Advertisement -
Ad image

सीरीज में जीत की बात करें तो विराट और धोनी इस मामले में बराबरी पर हैं, अगर विराट कोहली की कप्तानी में भारत यह सीरीज जीत लेता है, तो विराट कोहली होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तान हो जाएंगे। इस मामले में दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली हैं। इन दोनों की कप्तानी में भारत ने 6-6 होम सीरीज अपने नाम की हैं।

- Advertisement -

 

TAGGED: CGLATESTNEWSUPDATE, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सरकार के खिलाफ अन्‍ना हजारे 30 जनवरी से रालेगण सिद्धि में करेंगे आमरण अनशन, समर्थकों से की ये अपील
Next Article बड़ी ख़बर : लालू यादव को जमानत के लिए अभी करना होगा इंतजार… CBI ने कोर्ट से मांगा टाइम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
Grand News June 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?