सुकमा। नक्सल मोर्चे पर तैनात कोबरा बटालियन और जिला बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान इन दोनों ही बटालियन के जवानों ने घेराबंदी कर दो कुख्यात माओवादियों को धर दबोचा है। सबसे अहम बात यह है कि पकड़े गए दोनों नक्सली आईईडी लगाने के एक्सपर्ट है। इनकी गिरफ्तारी नक्सल संगठन के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
इन दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी केएल धु्रव ने की है। बताया कि चिंतलनार इलाके में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने आईईडी लगाते थे। दोनों लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े हुए हैं। वहीं कई वारदातों को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार सर्चिंग पर निकले कोबरा 201 बटालियन और जिला के जवानों ने दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस अभी दोनों नक्सली से पूछताछ कर रही है।
Advertisements
Advertisements