Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस ने बापू को किया याद, राहुल गांधी ने महात्मा गांधी का भजन किया शेयर, कहा – सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कांग्रेस ने बापू को किया याद, राहुल गांधी ने महात्मा गांधी का भजन किया शेयर, कहा – सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है,

GrandNews
Last updated: 2021/01/30 at 1:58 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें नमन किया और कहा कि बापू का सत्याग्रह भारत की ताकत और जनता का दायित्व भी है। 30 जनवरी,1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

- Advertisement -
Ad image

‘सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।’
– महात्मा गाँधी

बापू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/41BW0XfGvF

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 30, 2021

 

राहुल गांधी ने बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम…’ का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है- महात्मा गांधी। बापू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।’

प्रियंका  ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि गांधीजी ने कहा था जनता की राय की अवहेलना करने वाला शासक क्रूर होता है व कोई भी अन्यायपूर्ण कानून अपने आप में हिंसा का एक रूप है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गांधी जी की हत्या उनके विचारों की हत्या के उद्देश्य से भी की गई थी। लेकिन गांधी जी का सत्याग्रह आज पूरे भारत की ताकत है व हमारा दायित्व भी।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रामधारी सिंह दिनकर की कविता ट्विटर पर पोस्ट की, ‘‘जग मांग रहा है समाधान, क्यों बापू पर गोलियां चलीं ? आने वाली पीढ़ियां यही पूछेंगी, क्या उत्तर दूंगा? पहचानो, कौन चला जग से ? पापी! अब भी कुछ होश करो। मति नहीं अन्य, गति नहीं अन्य, इन चरणों को पकड़ो-पकड़ो।

सुरजेवाला ने यह कविता पोस्ट करने के साथ कहा कि यह बापू की पुण्यतिथि पर आज के शासकों के लिए है।” कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी ख़बर : 87 साल में पहली बार नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, BCCI ने लगाई मुहर
Next Article शनिवार को भूलकर भी न करें इन चीजों की खरीदारी… जीवन में बढ़ सकती हैं समस्याएं
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : पत्थलगांव डिवीजन के डिमोशन पर कांग्रेस का सड़कों पर विरोध, बिजली कार्यालय का किया घेराव
CG : पत्थलगांव डिवीजन के डिमोशन पर कांग्रेस का सड़कों पर विरोध, बिजली कार्यालय का किया घेराव
छत्तीसगढ़ July 21, 2025
CG NEWS : बाथरूम में फंदे से लटकती मिली प्रधान पाठक की लाश, इलाके में फैली सनसनी 
छत्तीसगढ़ सुकमा July 21, 2025
CG NEWS : आग में झुलसकर मां – बेटी की मौत, हादसा या कुछ और ?
छत्तीसगढ़ दुर्ग July 21, 2025
CG : बिलासपुर में गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार, 19 हजार का मादक पदार्थ जब्त
CG : बिलासपुर में गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार, 19 हजार का मादक पदार्थ जब्त
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?