Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Crime News : रेलवे कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से 58 हज़ार की खरीदी..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमबिलासपुर

Crime News : रेलवे कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से 58 हज़ार की खरीदी..

Last updated: 2021/01/30 at 11:16 AM
Share
2 Min Read
SHARE

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के बैमा निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात लोगों ने 58 हजार की खरीदी कर ली। बैंक से वसूली का नोटिस मिलने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी को इसकी जानकारी हुई। इस पर उन्होंने दो साल पहले सरकंडा थाने में शिकायत की थी। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, कर्मचारी ने बीते दिनों तोरवा थाने में शिकायत की है। इस पर तोरवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बैमा-नगोई निवासी उमेंद राम यादव(64 वर्ष) सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी हैं। उनकी पेंशन की राशि रेलवे क्षेत्र के बैंक में जमा होती है। बैंक की ओर से उनका क्रेडिट कार्ड भी जारी किया गया है। साल 2018 में उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। इस दौरान फोन करने वाले ने क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी मांगी। बैंक की ओर से फोन समझकर उन्होंने क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी दे दी। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 58 हजार की खरीदी कर ली गई। बैंक की ओर से वसूली का नोटिस मिलने पर उन्हें मामले की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने सात अप्रैल 2018 को सरकंडा थाने में की। इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दो साल बाद पीड़ित ने तोरवा थाने में शिकायत की। इस पर तोरवा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image

आइजी की पहल के बाद हो रहा जुर्म दर्ज

छोटी-मोटी चोरियों और आनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस प्रार्थी से शिकायत लेकर चलता कर देती थी। आइजी रतनलाल डांगी ने इन मामलों में सभी एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद थानों में इन मामलों में जुर्म दर्ज किया जा रहा है। तोरवा पुलिस ने भी शुक्रवार को दो साल पुराने मामले में जुर्म दर्ज किया है।

TAGGED: GRAND NEWS, क्राइम न्यूज़, ग्रैंड न्यूज़, बिलासपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : आर्थिक अनियमितता मामले में फंसे… कटरे के खिलाफ ईओडब्लू ने कसा शिकंजा… जांच शुरू
Next Article GOOD NEWS : भाप बनकर उड़ जाएगा… हार्ट का ब्लाॅकेज… छग सरकार लाई… ऐसी तकनीक वाली मशीन
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: बोगदा पुल जामुल मे कांग्रेस पार्टी के द्वारा अडानी के खिलाफ किया गया चक्काजाम
Grand News छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG NEWS: भिलाई में 26 साल के युवक ने लगाई फांसी, अफसर पिता और शिक्षिका मां पर टूटा दुखों का पहाड़
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG NEWS: जेल में बंद रहते हुए भी 8 लाख की वसूली, धमकी और सोने की चेन तक ले गया क़ैदी!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 23, 2025
Tanvi the Great: दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, एक्टर ने जताई खुशी
bollywood Grand News मध्य प्रदेश मनोरंजन July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?