Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: LIVE : बजट सहित नए साल का… प्रारूप कैसा होगा… सुनिए पीएम मोदी… की ’’मन की बात’’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

LIVE : बजट सहित नए साल का… प्रारूप कैसा होगा… सुनिए पीएम मोदी… की ’’मन की बात’’

Desk
Last updated: 2021/01/31 at 11:23 AM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

आज नए कलेंडर के पहले महीने का आखरी दिन है। संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है। कल 1 फरवरी को देश का आम बजट सामने आने वाला है। इन तमाम पहलुओं पर सुनिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात –

तिरंगे के अपमान से दुखी हूं

- Advertisement -
Ad image

मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ। हमें आने वाले वक्त को नई आशा और उम्मीदों से भरना है। हमने असाधारण क्षमता का परिचय दिया है और आगे भी हमें ऐसा करना है। साल की शुरुआत के साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई को भी एक साल पूरा हो गया है। वैक्सीनेशन प्रोग्राम दुनिया में मिसाल बन रहा है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रहा है। हम दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का वैक्सीनेशन कर रहे हैं। 15 दिन में ही 30 लाख से ज्यादा कोरोना वॉरियर्स का टीकाकरण हो गया है। अमेरिका को इसी काम में 18 और ब्रिटेन को 36 दिन लगे थे।

नमो ऐप पर यूपी से हिमांशु यादव ने लिखा है कि मेड इन इंडिया वैक्सीन से मन में आत्मविश्वास आ गया। मदुरै से कीर्ति जी ने लिखा कि कई विदेशी दोस्तों ने लिखा कि भारत ने जिस तरह कोरोना से लड़ाई में दुनिया की मदद की, उससे उनके मन में भारत की इज्जत और भी बढ़ गई है।

जितने आत्मनिर्भर होंगे, उतना ही मानवता की सेवा कर पाएंगे

मोदी ने कहा कि अभी ब्राजील के राष्ट्रपति ने जिस तरह से भारत को धन्यवाद दिया, उससे हर भारतीय को कितना अच्छा लगा है। भारतीयों को रामायण के उस प्रसंग की गहरी जानकारी है, उसका प्रभाव है और ये हमारी संस्कृति की विशेषता है। संकट में भारत दुनिया की सेवा इसलिए कर पा रहा है, क्योंकि हम दवाओं और वैक्सीन को लेकर आत्मनिर्भर है। जितना हम आत्मनिर्भर होंगे, उतना ही दुनिया की और मानवता की सेवा कर पाएंगे।

आजादी की 75वीं सालगिरह पर अमृत महोत्सव शुरू होगा

च्ड ने कहा कि 23 साल की प्रियंका बिहार के सिवान में रहती हैं और हिंदी साहित्य की विद्यार्थी हैं। वे देश के 15 पर्यटन स्थलों पर जाने के मेरे सुझाव से प्रेरित थीं। एक जनवरी को वे देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के पैतृक निवास पर गईं। उन्होंने लिखा कि देश की महान विभूतियों को जानने में उनका ये पहला कदम था। आपका ये अनुभव दूसरों को प्रेरित करेगा।श्

भारत आजादी के 75वीं सालगिरह पर अमृत महोत्सव शुरू करने जा रहा है। आजादी और बिहार की बात हो रही है तो एक और टिप्पणी करना चाहूंगा। मुंगेर के जयराम जी ने मुझे शहीद दिवस के बारे में लिखा। 15 फरवरी 1932 को अंग्रेजों ने वीरों की टोली ही हत्या कर दी थी। उनका अपराध था कि वो वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। मैं जयरामजी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि वो ऐसी घटना को देश के सामने लाए, जिस पर उतनी चर्चा नहीं हुई, जितनी होनी चाहिए थी।

युवा स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लिखें

मोदी ने कहा कि मैं सभी देशवासियों और युवाओं का आह्वान करता हूं कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लिखें। आपका लेखन आजादी के नायकों के प्रति उत्तम श्रद्धांजलि होगी। यंग राइटर्स के लिए इंडिया-75 के तहत एक पहल हो रही है। इससे सभी राज्यों और भाषाओं के युवा लेखकों को बढ़ावा मिलेगा। देश को नए लेखक मिलेंगे। इससे भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाले थॉट लीडर्स का ग्रुप भी बनेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR : इलाज के नाम पर महिला से लाखों की ठगी… फरार डॉक्टर की तलाश जारी 
Next Article मौसम अपडेट : प्रदेश में फिर लौटी ठंड… रायपुर, बिलासपुर समेत इन जिलों में 4 डिग्री गिरा पारा… अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल… 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: जंगल से निकले दो हाथियों ने तीन लोगों को कुचला, महिला-पुरुष और मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 23, 2025
CG NEWS: श्याम मंदिर चोरी की गुत्थी सुलझी,आरोपी सलाखों के पीछे, मुकुट समेत सभी आभूषण बरामद
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 23, 2025
Tuesday Astro Tips: अगर चाहते हैं चुटकी बजाते ही दूर हो कर्ज का मर्ज तो आज से शुरू कर दें ये काम!
Business Featured Grand News VIRAL VIDEO अर्थव्यवस्था आलेख July 23, 2025
CG NEWS: सेवा सहकारी समिति डोंगाकहरौद में खाद वितरण को लेकर किसानों में आक्रोश, समय पर खाद न मिलने से बिचौलियों पर निर्भर
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?