Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मां ने डांटा तो युवक ने कर दिया कत्ल… आंगन में शव जलाकर चिकन भूना और खा गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइम

मां ने डांटा तो युवक ने कर दिया कत्ल… आंगन में शव जलाकर चिकन भूना और खा गया

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/02/01 at 6:15 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। यह मामला झारखण्ड के सिंधभूमि का है , दरअसल, यहां एक युवक ने अपनी मां को जान से मार डाला। इसके बाद उसने आंगन में अपनी मां का शव जला दिया और उस पर चिकन भूनकर खाया। बताया जा रहा है कि महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने बेटे को डांट दिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक घटना पश्चिम सिंहभूम के जोजोगुटु नामवीर टोला में हुई। यहां 35 वर्षीय प्रधान सॉय अपनी मां सुमी सॉय के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि प्रधान नशे का आदी है। शुक्रवार (29 जनवरी) शाम वह काफी देर से घर पहुंचा था, जिसके बाद मां ने उसे डांट दिया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मां ने डांटा तो कर दी हत्या
पुलिस ने बताया कि मां की डांट सुनकर प्रधान को गुस्सा आ गया। उसने लकड़ी के डंडे से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने आंगन में ही अपनी मां के शव को आग लगा दी। ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी ने अपनी मां की चिता पर चिकन भूना और उसे खा लिया। पुलिस का कहना है कि शव पर चिकन भूनने और खाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा
बताया जा रहा है कि मृतका की बहन सोमवारी को सबसे पहले मामले की जानकारी हुई। दरअसल, सुमी का शव अधजला रह गया था। ऐसे में आरोपी ने उसे चूल्हे में डालकर जलाने की कोशिश की। उस दौरान सोमवारी ने उसे देख लिया और पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को शव जलाने से रोका और बांध दिया। साथ ही, मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।

- Advertisement -

आरोपी ने पिता की भी की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, लोगों का कहना है कि करीब चार साल पहले आरोपी ने अपने पिता गोपाल सॉय की भी हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी प्रधान अभी जमानत पर चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की।

 

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, murder, POLICE
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राहुल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर साधा निशाना, कहा – भारत की संपत्तियों को पूंजीपति को सौंपने की है योजना
Next Article बजट पर खास प्रतिक्रिया लाभचंद बाफना*
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RCB Vs PUBKS IPL 2025 Final: आज फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी आरसीबी और पंजाब, जानिए पिच रिपोर्ट
RCB Vs PUBKS IPL 2025 Final: आज फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी आरसीबी और पंजाब, जानिए पिच रिपोर्ट
Cricket खेल June 3, 2025
Covid-19 in India : भारत में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, इन लक्षणों को ना करें नजर अंदाज, जानिए बचाव के टिप्स
कोरोना अपडेट देश June 3, 2025
CG CRIME NEWS : जमीन विवाद में युवक की हत्या, सौतेला बाप, मां और भाई समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 3, 2025
CG NEWS : बिर्रा में सड़क सुरक्षा जागरूकता राहवीर योजना का आयोजन, सड़क दुर्घटना में पीड़ित की जान बचाने वाले को सरकार देगी 25 हजार
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?