Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: माँ बनने के बाद अनुष्का शर्मा ने बेटी के साथ शेयर की पहली तस्वीर…बताया ये नाम 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

माँ बनने के बाद अनुष्का शर्मा ने बेटी के साथ शेयर की पहली तस्वीर…बताया ये नाम 

Last updated: 2021/02/01 at 12:42 PM
Share
2 Min Read
SHARE

 मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली 11 जनवरी को बेटी के माता-पिता बने थे। विराट ने सोशल मीडिया के ज़रिए ख़ुशख़बरी अपने फैंस के साथ साझा की थी और अब एक फरवरी को जन्म के 21 दिन बाद अनुष्का ने बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया में साझा की है और उसका नाम भी अपने फैंस और फॉलोअर्स को बताया है।

सोमवार को अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बेटी को गोद में पकड़ा हुआ है। अनुष्का और विराट मुस्कुराते हुए प्यार से बेटी को देख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखे इमोशनल परिचय में अनुष्का ने बेटी के नाम का खुलासा किया। विराट-अनुष्का ने अपनी लाड़ली को वमिका  नाम दिया है। बताते चलें, वमिका मां दुर्गा का पर्यायवाची है।

- Advertisement -
Ad image

इसके साथ अनुष्का ने लिखा- ”हम जीवन में एक-दूसरे के प्यार और आभार जताते हुए एक-साथ रहे हैं, मगर अब यह नन्ही जान वमिका हमारी भावनाओं को अलग ही स्तर पर ले गयी है। आंसू, ख़ुशियां, फ़िक्र, वरदान… सारी भावनाएं कभी-कभी मिनटों के अंतराल में महसूस हो जाती हैं। नींद तो दूर की बात है, लेकिन हमारे दिल प्यार से लबालब हैं। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। प्रार्थनाएं और सकारात्मक ऊर्जा। अनुष्का की तस्वीर पर विराट ने कमेंट सेक्शन में लिखा- एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया।

नुष्का ने मां बनने के बाद पहली बार यह पोस्ट की है। बेटी के साथ तस्वीर शेयर करने पर तमाम सेलब्रिटीज़ उन्हें बधाई दे रहे हैं। कुछ महीने पहले शादी कर चुकीं काजल अग्रवाल ने लिखा- नन्हीं वमिका को ढेर सारी बधाइयां। बेटे के पिता हार्दिक पांड्या ने दिल की इमोजी बनाकर प्यार जताया। ईशान खट्टर, वाणी कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, ज़ोया अख़्तर समेत कई सेलेब्स और फैंस ने बधाई देते हुए प्यार लुटाया।

TAGGED: GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, बेबी का नाम, मनोरंजन, विराट -अनुष्का
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अच्छी खबर : आज से छत्तीसगढ़ पुलिस ने जारी किया वॉट्सअप नंबर… इस नंबर पर लोग कर सकेंगे शिकायत… ऐसे मिलेगी नई सुविधा… देखे पूरी प्रक्रिया…
Next Article BREAKING : पेंशनर्स को नहीं देना पड़ेगा टैक्स… पर इसमें भी तय किया गया दायरा
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Crime News: जांजगीर में ठेकेदारी वर्चस्व के लिए की गई हत्या का खुलासा, सायबर टीम ने चंद घंटे में सुलझाई गुत्थी — 2 आरोपी गिरफ्तार!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 19, 2025
CRICKET NEWS: जडेजा के पास इंग्लैंड में रचने का सुनहरा मौका, बन सकते हैं इतिहास रचने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज
Cricket Grand News July 19, 2025
PM KISAN NEWS: क्या आज आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त? करोड़ों किसानों की उम्मीदें 19 जुलाई से जुड़ीं
Grand News छत्तीसगढ़ दिल्ली देश सरकार July 19, 2025
Arang: श्री हरदेव लोधी समाज के प्रतिनिधियों ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती में शामिल होने दिया न्यौता
रायपुर July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?