Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : फेसबुक के माध्यम से महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाला विदेशी नागरिक राजधानी से गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

बड़ी खबर : फेसबुक के माध्यम से महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाला विदेशी नागरिक राजधानी से गिरफ्तार

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/01 at 3:32 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 रायपुर। फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर महिला को अपने झांसे में लेकर महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले नाईजीरियाई मूल के व्यक्ति को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।  आरोपी अब तक सैकड़ों महिलाओं को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपए की ठगी कर चुका है।

- Advertisement -
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने न्यू राजेंद्र नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके फेसबुक आईडी में डाॅ. रोनाल्ड क्रिस्टोफर नामक व्यक्ति का फ्रेण्ड रिक्वेस्ट आया था। प्रार्थिया के रिक्वेस्ट को एकसेप्ट करने के बाद उस व्यक्ति ने कुछ दिनों बाद प्रार्थिया के मोबाईल फोन पर व्हाट्सएप काल किया। आरोपी ने प्रार्थिया को अपने झांसे में लेकर महंगे गिफ्ट भेजने का प्रलोभन देकर 17 से 21 दिसंबर के बीच अलग-अलग बैंक खातों में विभिन्न किश्तों में प्रार्थिया से 5,00,000 रुपए जमा कराकर अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। इस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 17/21 धारा 420 भादवि. 66 डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

 

- Advertisement -

अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम ने आरोपी की पतासाजी शुरू की।  आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण व बैंक खातों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के बाद सायबर सेल के उपनिरीक्षक अमित कश्यप के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना हुई। दिल्ली में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लोकेश ट्रेक कर छापामार कार्रवाई कर नाइजीरियन आरोपी इग्नातुस चुकवजेक्वउ नौरूका को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने प्रार्थियां को अपने झांसे में लेकर प्रलोभन देकर पैसे लेने की बात स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से अपराध से संबंधित 04 नग मोबाईल फोन, 01 नग लैपटाॅप, एटीएम कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, पासपोर्ट, पेन ड्राईव एवं पेन कार्ड जब्त किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में सायबर सेल से उपनिरीक्षक अमित कश्यप, प्रधान आरक्षक सरफराज चिश्ती, महेन्द्र राजपूत, आरक्षक प्रमोद बेहरा, राजिक खान, दिलीप जांगडे, नितेश राजपूत व महिला आरक्षक बबीता देवांगन का विशेष योगदान रहा।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुंबई से सटे भिवंडी के मनकोली में एक इमारत ढही, एक की मौत, पांच घायल
Next Article LIVE- ढिशूम-ढिशूम…मामूली सा विवाद और सड़क बना अखाड़ा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS:जब हौसले बुलंद हों तो कोई काम असंभव नहीं
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS:धमतरी के बलियारा गांव में सचिव के साथ मारपीट, सचिव संघ में आक्रोश
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 16, 2025
Janchaupal News : झूरानदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, पेड़ के नीचे लगाया जनचौपाल
Janchaupal News : झूरानदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, पेड़ के नीचे लगाया जनचौपाल
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS:रायगढ़ में नवगुरुकुल फाउंडेशन ने लड़कियों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया कदम
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?