Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HEINOUS : नाबालिग की हत्या से पहले… आधा दर्जन लोगों ने बुझाई हवस… फिर मरा छोड़ भाग निकले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMURDERकोरबाछत्तीसगढ़

HEINOUS : नाबालिग की हत्या से पहले… आधा दर्जन लोगों ने बुझाई हवस… फिर मरा छोड़ भाग निकले

Desk
Last updated: 2021/02/04 at 11:31 AM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा में पहाड़ी कोरवा परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सुलझ गया है। हत्यारे की बुरी नजर अपने ही यहां काम करने वाले की 16 साल की लड़की पर थी। वह उसे दूसरी पत्नी बनाकर रखना चाहता था। जब पहाड़ी कोरवा परिवार नहीं माना, तो जंगल में अपने 5 साथियों के साथ लड़की के पिता और उसके चार साल की बच्ची की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी और लड़की के साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे भी पत्थरों से कुचल दिया।

उसे मरा समझकर वे लोग वहां से भाग निकले, लेकिन चार दिन तक वह जिंदा थी। जब पुलिस पहुंची, पत्थरों को उस पर से हटाया, तब अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। मामला कोरबा के लेमरू थाना क्षेत्र के गढ़ का है। बीते शुक्रवार को तीनों की हत्या की गई थी, लेकिन मामला मंगलवार की रात को खुला। आरोपियों की गिरफ्तारी भी मंगलवार को ही हो गई थी, लेकिन दुष्कर्म के मामले की पुष्टि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद हुई।

- Advertisement -
Ad image

पत्नी बनने तैयार नहीं हुई तो रची साजिश
हत्यारों में मुख्य आरोपी संतराम मंझवार है। संतराम मंझवार के यहां पहाड़ी कोरवा का परिवार करीब एक साल से काम करता था। वह गायों की देखभाल समेत अन्य छोटे-मोटे काम करता था और वहीं रहता था। पहाड़ी कोरवा परिवार में 16 साल की लड़की के पिता, माता, दो साल और चार साल की भतीजी थे। जब भी माता-पिता काम पर होते, संतराम चुपचाप लड़की के कमरे में घुस जाता और बदतमीजी करता। उससे गंदी बातें करता। उसे जबरदस्ती कहता कि वह उसकी दूसरी पत्नी बनकर रहे। जब बात हद से ज्यादा बढ़ने लगी, तो लड़की ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई।

माता-पिता ने विरोध किया और कहा कि वे अब काम नहीं करना चाहते, उनका हिसाब कर दे। इससे संतराम बिगड़ गया। संतराम ने कहा कि ठीक है, वह सभी को उनके गांव छुड़वा देगा। इसके बाद लड़की की माता और दो साल की भतीजी को एक बाइक पर गढ़ गांव के बस स्टैंड भेज दिया, लेकिन लड़की, उसके पिता और चार साल की भतीजी को दूसरे रास्ते से ले गए। जंगल के रास्ते संतराम और उसके पांच साथियों ने उन्हें छोड़ने की चाल चली। बीच जंगल में सभी ने खूब शराब पी। इसके बाद लाठी और पत्थरों से कुचलकर चार साल की भतीजी और लड़की के पिता को मार डाला। इसके बाद सभी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद लड़की को भी पत्थरों से कुचल दिया।

लड़की को मरा समझकर छोड़कर वहां से भाग निकले। उधर, लड़की की माता इनका इंतजार करने लगी। शुक्रवार से लेकर मंगलवार दोपहर तक कोई पता नहीं चला। गढ़ गांव में किसी ने जब लाशों को देखा तो पुलिस को खबर दी, इसके बाद मामला खुला। मामले में पुलिस ने लेमरू थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307, 376 (2)जी, 201, 120 बी भादवि का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में संतराम मंझवार, अनिल सारथी, उमाशंकर यादव, आनंदराम पनिका, परदेशी राम पनिका व अब्दुल जब्बार हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : सिटी कोतवाली में तलवारधारी बदमाशों ने… होटल में डाला डाका… लाॅकर तोड़ा… नगदी लेकर फरार
Next Article बिलासपुर : विधवा महिला के घर में घुसा युवक, टंगिया से हमला कर हत्या का प्रयास..
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : खेत की ओर जाने के दौरान करंट के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में शोक 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना सक्ती July 13, 2025
CG NEWS : गौ हत्या कर मांस खाने के मामले में तीन संदेही हिरासत में, गौ वंश के अवशेष बरामद
CG NEWS : गौ हत्या कर मांस खाने के मामले में तीन संदेही हिरासत में, गौवंश के अवशेष बरामद
छत्तीसगढ़ सरगुजा July 13, 2025
CG : चार मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम 
CG : चार मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम 
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 13, 2025
Chhattisgarh : आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की आपूर्ति का मामला: मंत्री राजवाड़े के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, छह सप्लाई एजेंसियां ब्लैक लिस्टेड
Chhattisgarh : आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की आपूर्ति का मामला: मंत्री राजवाड़े के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, छह सप्लाई एजेंसियां ब्लैक लिस्टेड
छत्तीसगढ़ July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?