Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देकर ट्रोल हुए सुनील शेट्टी… करारा जवाब…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देकर ट्रोल हुए सुनील शेट्टी… करारा जवाब…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/02/04 at 4:39 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

किसान आंदोलन को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया इस समय दो गुटों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। कोई इस आंदोलन का समर्थन कर रहा है तो कोई इसके खिलाफ नजर आ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड की तरफ से भी लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसके बाद सुनील शेट्टी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। लेकिन खुद सुनील ने अब इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

दरअसल पॉप सिंगर रिहाना के किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के बाद कई फिल्मी सितारों ने देश का बचाव किया था और बाहर के लोगों पर भरोसा ना करने की अपील की थी। इन सितारों में सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल था। सुनील शेट्टी ने विदेश मंत्रालय के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था, ‘हमें पूरी चीजों को हमेशा व्यापक तौर पर देखना चाहिए क्योंकि आधी सच्चाई से ज्यादा खतरनाक और कुछ नहीं हो सकता है।’

- Advertisement -
Ad image

We must always take a comprehensive view of things, as there is nothing more dangerous than half truth. #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda @hiteshjain33 https://t.co/7rNZ683ZAU

— Suniel Shetty (@SunielVShetty) February 3, 2021

- Advertisement -

सुनील शेट्टी के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सुनील शेट्टी ने कहा कि, ‘मैं  किसानों का समर्थन कर रहा हूं। मैं सरकार का समर्थन कर रहा हूं और मैं देश का समर्थन कर रहा हूं। मेरी राय साफ है कि विदेशी कलाकार हमारे देश को बदनाम कर रहे हैं और देश में जो कुछ हो रहा है उसकी गलत छवि पेश कर रहे हैं।

- Advertisement -

आगे सुनील कहते हैं, ‘मैं खुद किसान हूं, मेरे पूर्वजों ने किसानी की है। हमें हमेशा सम्मान करना चाहिए। किसान हमारे बैकबोन हैं। ये सबसे महत्वपूर्ण बात है और मेरी राय भी इसे लेकर साफ है।’ बता दें कि सुनील शेट्टी के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार और करण जौहर ने भी इसे लेकर ट्वीट किया था। जिस पर अजय देवगन को ट्रोल करते हुए एक पंजाबी सिंगर ने चमचा तक कह दिया।

अजय देवगन ने किसान आंदोलन पर अपना पक्ष रखते हुए ट्वीट किया, ‘भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे  के चक्कर में न फंसें। इस समय हमें एकजुट होने की जरूरत है।’ उनके इस ट्वीट पर पंजाबी सिंगर जैज धामी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘चमचा, तुम्हारे लिए आराम से बैठकर ट्वीट करना कितना आसान है। अपने बुजुर्गों को उस ठंड में एक दिन के लिए भेजा और तब तुम्हें समझ आएगा कि वह किन हालात से गुजर रहे हैं। दुखद यह है कि रिहाना जैसे ग्लोबल स्टार को आप लोगों को जगाना पड़ रहा है।’

 

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, बॉलीवुड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : राजधानी में लूटपाट और युवती से गैंगरेप… मामले में दो नाबालिक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार 
Next Article सीएम बघेल तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर विशेष मुद्दे पर करेंगे बात, संगठन में वरिष्ठ नेताओं से होगी चर्चा 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में निलंबित शिक्षक गिरफ्तार...
CG : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में निलंबित शिक्षक गिरफ्तार…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 21, 2025
CG VIDEO : "पीना है तो जीना है" गाने पर बच्चों से कराया डांस, अभनपुर स्कूल में योग दिवस की जगह फूहड़ता!
CG VIDEO : “पीना है तो जीना है” गाने पर बच्चों से कराया डांस, अभनपुर स्कूल में योग दिवस की जगह फूहड़ता!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 21, 2025
CG : शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने योग दिवस पर किया योग एवं लोगों से इसे जीवन में उतारने की अपील
CG : शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने योग दिवस पर किया योग एवं लोगों से इसे जीवन में उतारने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ June 21, 2025
CG NEWS : मोबाइल पर सिग्नल खीजने के दौरान खाई में गिरे बीएसएफ के जवान, हुई मौत, शादी के लिए देख रहे थे लड़की
छत्तीसगढ़ दुर्घटना बिलासपुर June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?