Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : आरबीआई गर्वनर का बड़ा ऐलान… ब्याज दरें रहेंगी जस की तस… जानिए और क्या कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALअर्थव्यवस्था

BREAKING : आरबीआई गर्वनर का बड़ा ऐलान… ब्याज दरें रहेंगी जस की तस… जानिए और क्या कहा

Desk
Last updated: 2021/02/05 at 11:39 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा का ऐलान किया है। आरबीआई ने इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आम बजट के बाद उम्मीद लगाए बैठे मिडिल क्लास को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को इसका ऐलान किया।

आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, इसका मतलब रेपो रेट अभी भी 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर ही रहेगी। आपको बता दें कि आरबीआई की नजर राजकोषीय घाटे को कम करने पर है। यही कारण है कि एक्सपर्ट पहले ही इस बात का अंदाजा लगा रहे थे कि ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही ब्याज दरों को पहले ही काफी कम किया जा चुका है, ऐसे में इस बार भी उम्मीद कम थी। गौरतलब है कि आम बजट 2021-22 पेश होने के बाद पहली बार रिजर्व बैंक ने क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा की है।

- Advertisement -
Ad image

डबल डिजिट में दौड़ेगी अर्थव्यवस्था 

रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी में 10.5 फीसदी की बढ़त का अनुमान लगाया है। बता दें कि बजट में यह 11 फीसदी होने का अनुमान लगाया गया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि धीरे-धीरे घरों की बिक्री में सुधार हुआ है, साथ ही अब लोगों के खर्च करने की क्षमता एक बार फिर रिकवर हो रही है। हाल ही में जो आम बजट पेश किया गया है, उससे निवेश की स्थिति सुधरने की उम्मीद है। शक्तिकांत दास की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि जनवरी-मार्च के बीच महंगाई दर 5.2 फीसदी तक रह सकती है।

आपको बता दें कि अभी रेपो दर चार फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर है। वहीं रिवर्स रेपो दर 3.35 फीसदी है. बैंक पिछले साल फरवरी से रेपो दर में 1.15 फीसदी की कटौती कर चुका है।

https://twitter.com/RBI/status/1357546942511816705?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1357546942511816705%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fbusiness%2Fnews%2Fstory%2Frbi-governor-pc-monetary-policy-review-repo-interest-rate-tutd-1203091-2021-02-05

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : सहायक प्राध्यापकों की भर्ती पर… हाईकोर्ट ने लगाई रोक… पढ़िए क्या है पूरा मामला
Next Article हैवानियत : 8 साल की बच्ची से 2 बच्चे के बाप ने किया रेप… फिर ब्लेड से काट डाला गला… रिश्ते में थी बहन…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 14, 2025
LOAN UPDATE: RBI देगा तोहफा! अगस्त में सस्ते होंगे लोन, जानिए EMI कितनी कम होगी आपके लोन पर
Business Exclusive Grand News छत्तीसगढ़ दिल्ली July 14, 2025
AUTO FUTURE NEWS: बाइक की दुनिया में आने वाला है बड़ा धमाका, पेट्रोल बाइक होंगी पुरानी, स्मार्ट हेलमेट और AI बाइक का जमाना शुरू!
Exclusive Featured Grand News Technology देश July 14, 2025
RAIPUR NEWS : हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया ने 200 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बच्चों को वृक्षों के महत्व से किया गया जागरूक 
रायपुर July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?