Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नकली देशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़… दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइम

नकली देशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़… दो आरोपी गिरफ्तार

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/02/06 at 2:19 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

पुलिस ने महोबा जिले में तिन्दौली गांव के एक मकान में शुक्रवार को छापा मारकर नकली देशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

श्रीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार शर्मा ने शनिवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग के निरीक्षक रामकृष्ण चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बृजेन्द्र राजपूत के मकान में छापा मारकर नकली देशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने बताया कि इस सिलिसिले में राजपूत और कानपुर नगर के मर्दनपुर निवासी मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार किया गया, जबकि मोहम्मद जाकिर एवं मोहम्मद तकी नामक दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

एसएचओ ने बताया कि नकली शराब बनाने की फैक्ट्री से तीन ड्रम यूरिया खाद एवं स्प्रिट मिलाकर बनाया गया मिश्रित तरल पदार्थ, 20 हजार खाली शीशियां, चार हजार शीशियों के ढक्कन, 22 नकली होलोग्राम, एक बोरी यूरिया खाद और नकली शराब की आपूर्ति में इस्तेमाल होने वाला एक वाहन जब्त किया गया है।

- Advertisement -

शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों से इस बात की जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है कि इस नकली शराब की आपूर्ति कहां-कहां की जाती थी।

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, अपराध
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नाबालिग का आबरु लुटने वाला युवक गिरफ्तार
Next Article Shaniwar ke upay : शनिदेव को करना चाहते है प्रसन्न….शनिवार के दिन करें ये उपाय
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : शिक्षक के साथ गाली गलौज और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी प्रधान पाठक दहशत में नहीं आ रहे स्कूल 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 24, 2025
आपातकाल के 50 वर्ष: कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता पर भाजपा का प्रहार, किशोर महानंद ने प्रेस वार्ता में साधा निशाना
Grand News June 24, 2025
Mahasamund Crime : बैंक कर्मचारी से 48,300 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund Crime : बैंक कर्मचारी से 48,300 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 24, 2025
RAIPUR BREAKING : ट्रंक में मिली लाश के मामले में बड़ा खुलासा, वकील समेत दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे का लेनदेन हत्या वजह 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?