Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रेमी जोड़े का मुँह काला और जूते की माला पहनाकर निकाला गया जुलूस …3 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsउत्तरप्रदेश

प्रेमी जोड़े का मुँह काला और जूते की माला पहनाकर निकाला गया जुलूस …3 गिरफ्तार

Last updated: 2021/02/06 at 1:32 PM
Share
3 Min Read
SHARE

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव जखा में पंचों के तुगलकी फरमान ने मानवाधिकार की धज्जियां उड़ा दीं। प्रेमी प्रेमिका को जूते की माला पहनाई गई। मुंह काला करके सिर पर जूते मारे गए। उसके बाद गांव में जुलूस निकाला गया। आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो में प्रधान भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शाम को पुलिस को मिला। पुलिस ने बताया कि मामला सही है। पंचों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गांव महुअर के मजरा गांव जखा निवासी एक विवाहित महिला के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध हैं। बात उजागर होने पर महिला के घर क्लेश हुई थी। महिला का पति उसे लेकर शहर में ताजगंज के तोरा चौकी क्षेत्र में रहने लगा। सात दिन पहले महिला गायब हो गई। गांव में रह रहा उसका प्रेमी भी लापता था। घरवालों को यकीन हो गया कि दोनों भाग गए हैं। शुक्रवार की सुबह प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर गांव में पहुंचा। अपने घर जाने लगा। दोनों एक ही बिरादरी से हैं।

- Advertisement -
Ad image

इस बात पर गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया। गांव में पंचायत बैठी। आरोप है कि पंचायत में मौजूद पंचों ने फरमान सुनाया कि दोनों जूते की माला पहनाकर मुंह काला करके पूरे गांव में जुलूस निकाला जाए। इसी बीच किसी ने यह मांग रखी कि प्रेमी का सिर भी मुंडवा दिया जाए। ताकि लोग इससे सबक लें। कोई किसी के घर में बहन-बेटियों को प्रेम जाल में नहीं फंसाए। ऐसा ही हुआ। भीड़ में शामिल लोगों ने पहले दोनों को जूते की माला पहनाई। उसके बाद उनके चेहरे काले कर दिए। इतना ही नहीं महिला और उसके प्रेमी के सिर पर पांच-पांच जूते भी मारे। नारे लगाते हुए दोनों का गांव में जुलूस निकाला।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का वीडियो बनाया गया था। गांव के ही किसी युवक ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो पुलिस तक पहुंच गया। वीडियो 48 सेकेंड का है। वीडियो में एक युवक महिला के चेहरे से जबरन घूंघट हटा रहा है। इसके बाद मानवाधिकार की धज्जियां पर कालिख पोती जाती है। बाद में उनके सिर पर जूते मारे जाते हैं। वीडियो में कई लोग दिख रहे हैं। वीडियो देखने वालों का दावा है कि ग्राम प्रधान दाता राम भी वीडियो में दिख रहे हैं।

- Advertisement -

मुकदमा लिखकर जेल भेजेंगे आरोपित
इंस्पेक्टर अछनेरा उदयवीर मलिक ने बताया कि घटना गंभीर है। वीडियो मिलने पर घटना की जानकारी हुई। गांव किरावली चौकी क्षेत्र में आता है। मुकदमा लिखकर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। महिला ताजगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई थी। वीडियो गांव का ही है।

TAGGED: GRAND NEWS, उत्तरप्रदेश, ग्रैंड न्यूज़, मानवाधिकार की धज्जियां, वीडियो वायरल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article JUSTICE : राजधानी में कोर्ट का बड़ा फैसला… रैगिंग मामले में चार लड़कियों को… पांच साल का कारावास
Next Article Hyundai ने Creta Diesel E मॉडल किया बंद….जानें क्या है वजह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
Grand News June 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?