Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली सात महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ी… अस्पताल में भर्ती कराया गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Corona CasesGrand Newsउत्तरप्रदेशदेशस्वास्थ्य

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली सात महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ी… अस्पताल में भर्ती कराया गया

GrandNews
Last updated: 2021/02/06 at 6:12 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में राम जन्मभूमि पर चेंकिंग पॉइंट पर तैनात सात महिला कांस्टेबल की हालत शनिवार को बिगड़ गई। इन सभी को शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन दी गई थी। बेचैनी और चक्कर आने जैसे लक्षणों के बाद उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये महिला कांस्टेबल राम जन्मभूमि के तीन चेकिंग बूथों पर तैनात थीं। अचानक उनके अस्वस्थ हो जाने से हड़कंप मच गया। इस पर डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। यह सभी सामान्य लक्षण हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद इस तरह की मुश्किलें हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि सभी का ब्लड प्रेशर सामान्य है और उनकी हालत भी ठीक है।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 84109 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया गया। इस तरह अब तक प्रदेश में पहले चरण में 713530 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। 11 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए फिर से टीकारण का सत्र चलेगा। इसके बाद 18 और 19 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा।

- Advertisement -

स्वास्थ्यकर्मियों के लिए होगा मॉपअप राउंड
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 124423 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इनमें 68488 स्वास्थ्यकर्मी और 36395 फ्रंटलाइन वर्कर थे। इनमें से 84109 लाभार्थियों को 1177 सत्र में टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का लगभग 67.60 प्रतिशत है। कुल 84109 लाभार्थियों में 47714 स्वास्थ्यकर्मी और 36395 फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया गया।

- Advertisement -

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अब तक टीका लगाया जा चुका है। इसके बाद 15 फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मॉपअप राउंड होगा। उन्होंने बताया कि जिन सभी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्हें मॉपअप राउंड के बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

 

TAGGED: #सात महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ी, #स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मॉपअप राउंड, CORONA, COVID 19, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़, भारत, वैक्सीन, सीएम योगी आदित्यनाथ, स्वास्थ्य विभाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नशे के हालत में पड़ोसी के बीबी के साथ अश्लील हरकत, टंगिया लेकर करने लगा ये काम….तिन बाद हुआ ये
Next Article खुदकुशी : मानसिक रूप से बीमार महिला ने खुद को किया आग के हवाले
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : नक्सली लीडर हिड़मा के गाँव में अनोखी शादी, CRPF जवानों ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज 
छत्तीसगढ़ सुकमा June 25, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को राहत, बढ़ाई गई स्थानांतरण प्रतिबंध की अवधि, 30 जून तक वेबसाइट में होगा अपलोड
छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Tiger Reserve Video : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में ट्रैप कैमरे में कैद हुई खूबसूरत तस्वीरें, आप भी देखें नजारा 
VIRAL VIDEO गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG NEWS : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, चेंबर में आयोजित एमएसएमई महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि किया आमंत्रित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?