Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : परेशानियों से राहत… व्यापार में सहयोग…पढ़ें राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : परेशानियों से राहत… व्यापार में सहयोग…पढ़ें राशिफल

Desk
Last updated: 2021/02/07 at 7:51 AM
Desk
Share
6 Min Read
SHARE

दिनाँक : 7 फरवरी, 2021

- Advertisement -

मेष – काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी, धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वालों के सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक हो सकती है। पार्ट टाइम काम करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे, जिससे भविष्य मजबूत होगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ – पारिवारिक बिजनस में भाई-बहनों के सहयोग से लाभ की स्थितियां बनेंगी और नई चीजों पर कार्य भी करेंगे। व्यस्तता के बीच परिवार की जरूरतों का ध्यान रखेंगे। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए।

- Advertisement -

मिथुन – कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव काम आएंगे और उनकी मदद से समस्याओं का समाधान निकालेंगे। आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है, आपकी उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में व्यय से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पारिवारिक संपत्ति का विकास होगा।

- Advertisement -

कर्क – कार्यक्षेत्र में योग्यता और विकास के लिए आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना होगा। आज का दिन भाई-बहन की चिंताओं को खत्म करने में व्यतीत होगा, क्योंकि आप परिवार के लिए हमेशा ही कटिबद्ध रहते हैं। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें और अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें। काफी दिनों से अटके हुए कार्यों को पूरा करने का समय मिलेगा।

सिंह – आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो समय आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। छात्रों की उच्च शिक्षा में आ रही आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी। राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव क्षेत्र में विस्तार होगा। कारोबार की चिंता परेशान करेगी लेकिन आप कड़ी मेहनत करते रहें। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में पूर्ण सुधार के लिए आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

कन्या – कार्यक्षेत्र में आपके सकारात्मक बदलाव से लाभ की स्थिति उत्पन्न होंगी और नए अवसर भी मिलेंगे। साथ ही आपकी ख्याति का विस्तार भी होगा। व्यापार में पिता का सहयोग व समर्थन मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसके लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन उसके नतीजे लाभदायक होंगे। साझेदारी में किए जा रहे व्यापार में नए निवेश से लाभ होगा।

तुला – व्यापार में किए गए पुराने से अब लाभ देना शुरू करेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह व सहायता से लाभ होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सफलता के लिए मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं।

वृश्चिक – महत्वपूर्ण कार्यों में गोपनियता बनाए रखें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपके कार्यों में अंतिम समय में कुछ अवरोध आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नई योजनाएं सफल होंगी और उसके लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। अधिकारी वर्ग आपका समर्थन करेंगे और पुराने झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा।

धनु – दैनिक व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है, नई योजनाओं पर कार्य करने का मौका मिलेगा। परिवार की जरूरतों के लिए अनावश्यक व्यय की आशंका बन रही है, नियंत्रण रखें। आपको किसी नए संपर्क से लाभ होगा और भविष्य मजबूत बनाने के लिए योजनाओं को साझा करेंगे। रूका हुआ धन आज कठिनाई से मिलेगा।

मकर – व्यावसायिक मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और नए सौदे की मंजूरी मिलेगी। छोटी व्यापारिक यात्रा लाभदायक होगी। पिता के सहयोग से शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी, उनकी योजना सफल होगी। सामाजिक व धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा, ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है।

कुंभ – कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने के लिए आज दिनभर कई मौके मिलेंगे। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा और मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। लव लाइफ में एक नई शुरुआत होगी और रिश्तों में मजबूती आएगी।

मीन – आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। साथ काम करने वालों के साथ अपने व्यवहार का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपकी छवि को नुकसान हो सकता है। ग्रहों का योग उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। माता से मतभेद होने पर पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश सफल रहेगी और विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित, CM भूपेश बघेल ने रखा प्रस्ताव, प्रदेश प्रभारी पुनिया और PCC चीफ ने किया समर्थन
Next Article BIG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान… कहा, सरकार चलाएगी अब… नशा मुक्ति अभियान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
CG NEWS: जल जीवन मिशन : पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में शामिल’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
 UPSC Prelims 2025 : कल होगी UPSC प्रारंभिक परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए निर्देश
छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
ग्राम रोजगार सहायक को पद से हटाया गया,दूसरे व्यक्ति के मकान की जियोटैगिंग कर राशि आहरण का मामला आया सामने
Grand News May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?