Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जेल से छूटने के बाद शशिकला ने तमिलनाडु में भरी हुंकार, कहा- सक्रिय राजनीति में आऊंगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

जेल से छूटने के बाद शशिकला ने तमिलनाडु में भरी हुंकार, कहा- सक्रिय राजनीति में आऊंगी

GrandNews
Last updated: 2021/02/08 at 9:38 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु लौटने के बाद वह स्वयं को सक्रिय राजनीति में शामिल करेंगी। शशिकला आय से अधिक संपत्ति मामले में चार साल जेल की सजा काटने के कुछ दिन बाद तमिलनाडु लौटी हैं। शशिकला ने कर्नाटक की राजधानी के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में कहा था कि वह तमिलनाडु के लोगों की ऋणी हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा था कि वह ‘‘दमन” के आगे झुकेंगी नहीं।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद शशिकला का उक्त अस्पताल में इलाज चल रहा था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह चेन्नई में अन्नाद्रमुक मुख्यालय जाएंगी, उन्होंने कहा, ‘‘कृपया प्रतीक्षा करें और देखिये।” जब संवाददाताओं ने पूछा कि क्या वह राज्य विधानसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में शामिल होंगी, उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से, पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए।”

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वह बेंगलुरु से चेन्नई जा रही थीं और कुछ ही समय में उन्होंने यहां समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं तमिल लोकाचार और उन सिद्धांतों से प्यार करती हूं, जिन पर मैंने विश्वास किया है। लेकिन मैं कभी भी उत्पीड़न के आगे नहीं झुकूंगी।”

- Advertisement -

इससे पहले, जब वह 66.6 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति मामले में बेंगलुरू में जेल की सजा काटने के कुछ दिनों बाद तमिलनाडु लौटीं तो उनका भव्य स्वागत किया गया। अपनी कार पर अन्नाद्रमुक के झंडे के इस्तेमाल को लेकर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी के मंत्रियों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह उनकी आशंका को दर्शाता है।”

- Advertisement -

चेन्नई में दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के स्मारक को रखरखाव के लिए बंद किये जाने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि इसका मतलब क्या है।” समर्थकों की ‘‘अन्नाद्रमुक का नियंत्रण हासिल करने” की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं जल्द ही आप सभी से मिलूंगी। उसके बाद विस्तार से बात करेंगे।”

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इस ज़िले के एसपी ने की यातायात जागरूकता के लिए अनूठी पहल, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करा कर..लोगों को किया जागरूक ,मैन आफ दा सीरिज़ को दिया हेलमेट..
Next Article मुख्यमंत्री की बेटी हुई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार… कोड स्कैन करते ही खाते से उड़े 34000 हजार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP... जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
TODAY'S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
TODAY’S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS : जमीन विवाद में नाती की हत्या, 1 महिला सहित 4 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
CG NEWS : जमीन विवाद में नाती की हत्या, 1 महिला सहित कुल 4 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?